{"_id":"5cf39e64bdec22077f3ae9f1","slug":"woman-accuses-brazil-star-striker-footballer-neymar-of-raping-her-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेमार पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नेमार पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो
Mon, 03 Jun 2019 02:55 AM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
neymar
- फोटो : self
ब्राजील पुलिस के दस्तावेजों के अनुसार एक अज्ञात महिला ने दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी नेमार पर पिछले महीने पेरिस में बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस खुलासे के बाद इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम में सात मिनट का वीडियो डाला जिसमें वट्सऐप संदेश भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नेमार ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है और यह उनसे पैसे ऐंठने का प्रयास है। दस्तावेजों के अनुसार यह घटना 15 मई को एक होटल में रात आठ बजकर 20 मिनट पर हुई। महिला ने शुक्रवार को साओ पाउलो में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस विभाग को देखने वाले साओ पाउलो राज्य के जन सुरक्षा सचिवालय ने बयान में पुष्टि की है कि शिकायत दर्ज की गई है लेकिन उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। एक बार फिर मैदान से बाहर की घटना के कारण सुर्खियों ने आए नेमार ने कहा कि वह जाल में फंस गए और इस घटना से सबक लेंगे।
विज्ञापन
नेमार ने कहा, ‘यह महिला और पुरुष के बीच बंद कमरे में रिश्ते थे। अगले दिन कुछ नहीं हुआ।’ उन्होंने कहा,‘मैं उम्मीद करता हूं कि जांचकर्ता संदेशों को पढ़ेंगे और देखते हैं कि क्या होता है।’