फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   who will win the final match of fifa 2014

फीफा 2014 में कौन बनेगा विश्व विजेता?

Sun, 13 Jul 2014 10:41 AM IST
सुशांत एस मोहन/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
सुशांत एस मोहन/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली Updated Sun, 13 Jul 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
who will win the final match of fifa 2014

जर्मनी और अर्जेंटीना दोनों ही टीमें फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं और विश्व विजेता बनने के लिए एक बार फिर मैदान में  हैं।

विज्ञापन


इससे पहले दोनों ने ही वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में एक दूसरे को हराया है। फ़ीफा वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल मुकाबले की बिसात बिछ चुकी है। टीमें तैयार हैं और बस खेल शरू होने की देरी है।

मगर लोगों के दिलो-दिमाग़ में यही सवाल घूम रहा है कि आखिर जर्मनी और अर्जेंटीना में विश्व विजेता कौन बनेगा?

जर्मनी के पास है बेहतर तकनीक

who will win the final match of fifa 2014

जर्मनी की टीम जिस तरह फाइनल तक का सफ़र तय करके पहंची है, उससे साफ़ है कि उसके खिलाड़ी पूरे फ़ॉर्म में हैं।

जर्मनी की टीम गोल करने के लिए किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। ब्राज़ील की टीम नेमार की गैरमौजूदगी में बिखर गई लेकिन जर्मन टीम के साथ ऐसा नही है।

तकनीकी तौर पर भी जर्मन टीम मजबूत है। खासतौर पर उसकी रक्षात्मक पंक्ति जो अर्जेंटीना के लिए समस्या है।

फुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया कहते हैं, “आप जर्मनी को नज़रअदांज नहीं कर सकते। वह बड़ा आक्रामक खेल खेल रहे हैं। वो भूखे हैं गोल के लिए और उन्हे रोकना अभी संभव नहीं दिखता।”

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच जिताने के लिए मेसी पर बढे़गा दबाव

who will win the final match of fifa 2014

वहीं ब्राजील में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार शोभन सक्सेना की राय अलग है।

“जर्मनी ने ब्राज़ील को शानदार तरीके से हराया है, लेकिन इससे ब्राज़ील का पूरा लोकल सपोर्ट अर्जेंटीना को मिलेगा क्योंकि लोग चाहेंगे एक दक्षिण अमेरिकी टीम ही जर्मनी को हराए। जर्मनी दबाव में खेलेगी।”

अर्जेंटीना इस बार अपनी खिताबी जीत के लिए बहत कछ अपने कप्तान लियोनेल मेसी के प्रदर्शन पर आश्रित है।

मेसी के अलावा अर्जेंटीना के दूसरे खिलाड़ी गोल नहीं कर पा रहे हैं और अगर जर्मनी मेसी को रोक पाया तो अर्जेंटीना के लिए ये राह मुश्किल हो जाएगी।

विज्ञापन

फीफा 2014 की खुमारी का आखिरी रोमांच

who will win the final match of fifa 2014

नोवी कपाड़िया के मुताबिक़, “मेसी दबाव में होंगे। उन पर न सिर्फ टीम की उम्मीदों का बोझ है बल्कि वर्ल्ड कप को एक बार फिर अपने वतन लाने का भी दबाव है। मुझे नहीं लगता वह सहजता से खेल पाएंगे।”

वैसे तो इस मुक़ाबले में जर्मनी का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन इस वर्ल्ड कप में बड़े-बड़े उलटफेर हए हैं। ऐसे में अर्जेंटीना की जीत किसी को हैरान नहीं करेगी।

फ‌िलहाल तो दोनों ही टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं और दर्शक उम्मीद कर सकते हैं एक ऐतिहासिक मैच के सामने आने की।

इंतजार कीजिए ‘गोल’ बस होने ही वाला है..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed