फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Who is Goncalo Ramos, scored hat-trick goals, in place of Ronaldo; Portugal vs Switzerland FIFA World Cup 2022

FIFA WC: कौन हैं रोनाल्डो की जगह खेलने वाले रामोस? पुर्तगाल के लिए वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में ही लगा दी हैट्रिक

Thu, 08 Dec 2022 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Dec 2022 08:39 AM IST
सार

मंगलवार को पुर्तगाल ने राउंड ऑफ-16 के आखिरी मुकाबले में स्विटजरलैंड को 6-1 से हराया। पुर्तगाल की जीत में गोंजालो रामोस का अहम किरदार रहा। रामोस ने तीन गोल दागे। यह फीफा वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक रही।

विज्ञापन
Who is Goncalo Ramos, scored hat-trick goals, in place of Ronaldo; Portugal vs Switzerland FIFA World Cup 2022
गोंजालो रामोस और ब्रूनो फर्नांडीस जश्न मनाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप का बुखार फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। राउंड ऑफ-16 यानी प्री-क्वार्टरफाइनल के सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट को अपने अंतिम आठ टीमें मिल चुकी हैं। अर्जेंटीना, नीदरलैंड, क्रोएशिया, ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड, मोरक्को और पुर्तगाल की टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को पुर्तगाल ने राउंड ऑफ-16 के आखिरी मुकाबले में स्विटजरलैंड को 6-1 से हराया। पुर्तगाल की जीत में गोंजालो रामोस का अहम किरदार रहा। रामोस ने तीन गोल दागे। यह फीफा वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक रही।
विज्ञापन

 

चार गोल में रामोस का योगदान रहा

21 साल के रामोस ने पुर्तगाल की जीत में तीन गोल दागने के साथ एक असिस्ट भी किया। उन्हें लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर डियोगो जोटा की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया। हालांकि, तब किसी ने सोचा नहीं था कि यह युवा इतना बड़ा रिकॉर्ड बना जाएगा। उनका यह फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच था। साथ ही उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह स्टार्टिंग प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। इसका भी दबाव उन पर था, लेकिन रामोस ने इस भरोसे को कायम रखा और पुर्तगाल की जीत तय की।

Portugal vs Switzerland, FIFA WC 2022 Highlights: Portugal brush aside  Switzerland 6-1, to play Morocco next in the QFs | Sports News,The Indian  Express
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लोज के बाद दूसरे खिलाड़ी बने रामोस

रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल दागा। रामोस के अलावा पेपे ने 33वें मिनट, राफेल गुरेरो ने 55वें मिनट और राफेल लियाओ ने 90+2वें मिनट में गोल किया। रामोस वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में हैट्रिक गोल दागने वाले पिछले 20 साल में सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले 2002 में जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज ने 2002 वर्ल्ड कप में ऐसा किया था। यह सिर्फ उनका चौथा मैच था। चार मैच में वह चार गोल कर चुके हैं। पिछला गोल उन्होंने इसी साल नवंबर में नाइजीरिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच में किया था। रामोस ने वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज में रोनाल्डो से ज्यादा गोल किए हैं। रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज में एक भी गोल नहीं किया है।
विज्ञापन

कौन हैं गोंजालो रामोस?
रामोस को ग्रुप स्टेज के दौरान मौका नहीं दिया गया था। न ही सब्सटिट्यूट के तौर पर वह मैदान में आए थे। पुर्तगाल की टीम रोनाल्डो के साथ ही मैदान पर उतर रही थी। हालांकि, राउंड ऑफ-16 में रोनाल्डो की जगह रामोस को स्टार्टिंग लाइन अप में जगह मिली और उन्होंने कमाल कर दिया। रामोस को स्ट्रैटजी के तहत मैदान पर उतारा गया था। दरअसल, पुर्तगाल का टीम मैनेजमेंट चाहता था कि अगर मैच पेनल्टी शूटआउट में जाए तो वहां रोनाल्डो जैसे अनुभव मौजूद हो। इस वजह से गोंजालो रामोस को भेजा गया। यह स्ट्रैटजी पुर्तगाल के काम आ गई। रामोस ने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया।

Recap: Portugal vs Switzerland – World Cup 2022 | Qatar World Cup 2022 News  | Al Jazeera
बाएं से- कार्वाल्हो, ब्रूनो और रामोस

रामोस बेनफिका क्लब के लिए खेलते हैं

रामोस ने विश्व कप के राउंड ऑफ-16 मैच से पहले खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित नहीं किया था। हालांकि, वह पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब बेनफिका के लिए आने वाले समय के बेहतरीन प्लेयर माने जा रहे थे। साथ ही उन्हें आने वाले समय में पुर्तगाल का भविष्य माना जा रहा था। इस साल रामोस ने अपने क्लब बेनफिका के लिए 11 लीग मैचों में नौ गोल किए हैं। साथ ही वह बेनफिका के टॉप स्कोरर भी रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है पुर्तगाल के लिए एक मैच में तीन गोल करने के बाद उन्हें कुछ स्टार क्लब अप्रोच कर सकती हैं।

गोंजालो रामोस का नाम पहली बार 2019 में सामने आया था, जब उन्होंने अंडर-19 यूरोपियन चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा गोल दागे थे और टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर रहे थे। 2013 से बेनफिका में, जब वह सिर्फ 12 साल के थे, उन्हें हमेशा अपनी फिनिशिंग क्षमता के लिए पहचाना जाता था। पुर्तगाल के विश्व कप टीम में इतने सारे प्लेमेकर्स के साथ, उनकी फीनिशिंग स्किल मुख्य कोच फर्नांडो सैंटोस के लिए अहम साबित हो सकता है।

Goncalo Ramos - Skills and Goals - Highlights - YouTube
बेनफिका क्लब के लिए खेलते हैं रामोस

स्टार्टिंग लाइन पर रोनाल्डो के नहीं होने पर क्या प्रतिक्रिया थी?

मैच के बाद रामोस ने कहा- मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं विश्व कप के नॉकआउट मैच में वर्ल्ड कप डेब्यू करूंगा और तीन गोल कर दूंगा। हालांकि, हमें हर एक मैच के लिए अलग स्ट्रैटजी बनानी होगी और सोचना होगा कि मोरक्को के खिलाफ क्वार्टर फाइनल कैसे जीत सकते हैं। इस नतीजे से अब कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अगले गेम में पूरी ताकत झोंक देंगे। रामोस को लुसैल स्टेडियम में स्विटजरलैंड के खिलाफ मैच के बाद मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उनसे पूछा गया कि ड्रेसिंग रूम और रोनाल्डो ने फर्नांडो सांतोस के स्टार्टिंग लाइन पर क्या प्रतिक्रिया दी थी?

रामोस ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो टीम में किसी ने भी इसके बारे में बात नहीं की। कप्तान के तौर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जो किया वह किया, उन्होंने मदद की, उन्होंने हमसे बात की, न केवल खुद से बल्कि मेरे साथियों से भी। रोनाल्डो हमेशा से एक रोल मॉडल रहे हैं। वह कई लोगों के लिए एक आदर्श हैं। मुझे रॉबर्ट लेवान्दॉस्की और ज्लातान इब्राहिमोविच भी पसंद हैं। मेरी पसंदीदा पोजिशन फॉरवर्ड है। आगे के प्लान और मोरक्को के खिलाफ टीम की स्ट्रैटजी और चुनौती पर रामोस ने कहा- यह कुछ ऐसा है जो मुझे चिंतित नहीं करता है। मैं हमेशा पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरता हूं।

FIFA World Cup 2022 highlights, Portugal vs Switzerland: Ramos scores  hat-trick as Ronaldo and Co. enter quarter-finals | Hindustan Times

पुर्तगाल का अगला मैच मोरक्को से

पुर्तगाल शनिवार को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ मैदान में उतरेगा। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में 2010 की चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया था और पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। उन्हें एक बार फिर रोनाल्डो पर तरजीह दी जा सकती है और मैदान पर स्टार्टिंग लाइन अप में भेजा जा सकता है। पुर्तगाल ने ग्रुप स्टेज में तीन मैचों में दो मुकाबले जीते थे। दक्षिण कोरिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा था। टीम छह अंकों के साथ ग्रुप-एच में टॉप पर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed