फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   When the war stopped to see footballer Pele

Pele Memories: पेले को देखने के लिए जब रोक दिया युद्ध, दिग्गज ने घटना का जिक्र खुद किया था

Sat, 31 Dec 2022 05:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 05:48 AM IST
सार

गैबोन के तत्कालीन राष्ट्रपति अली बोंगो ने कांगो के राष्ट्रपति से बात की कि पेले यहां खेलने आ रहे हैं। ऐसे में युद्ध नहीं होना चाहिए। दोनों देश इस पर राजी हो गए। सीजफायर लागू कर दिया।

विज्ञापन
When the war stopped to see footballer Pele
पेले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेले की दीवानगी पूरी दुनिया में किस हद तक सिर चढ़कर बोलती थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस महान फुटबालर की वजह से युद्ध लड़ रहे देशों ने अपनी लड़ाई रोककर सीजफायर तक लागू कर दिया। एक घटना का जिक्र तो खुद पेले ने 2012 में अपने गैबोन दौरे पर किया।

विज्ञापन


गैबोन और कांगो का 1967 में रुका युद्ध 
पेले जब गैबोन की राजधानी लिब्रेविले 2012 में गए तो उन्होंने बताया कि वह 1967 में भी अपने क्लब सांतोस से यहां खेलने आए थे। उन्हें किंशासा (कांगो) और लिब्रेविले में खेलना था। उस दौरान गैबोन और कांगो के बीच युद्ध चल रहा था। गैबोन के तत्कालीन राष्ट्रपति अली बोंगो ने कांगो के राष्ट्रपति से बात की कि पेले यहां खेलने आ रहे हैं। ऐसे में युद्ध नहीं होना चाहिए। दोनों देश इस पर राजी हो गए। सीजफायर लागू कर दिया। पेले का मैच होने के बाद दोनों देशों में फिर युद्ध शुरू हो गया। 
विज्ञापन


नाइजीरिया व बायफ्रा के बीच 1969 में रुका युद्ध
इसी तरह सांतोस की टीम को 1969 में नाइजीरिया में खेलने आना था, लेकिन इस देश में दूसरे देश बायफ्रा के साथ युद्ध छिड़ा हुआ था। जब पेले बेनिन खेलने पहुंचे थे, तो  नदी के दूसरे किनारे पर बायफ्रा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच शुरू होने से पहले नदी पर स्थित पुल के दरवाजे खोल दिए गए और युद्ध को रोक दिया गया। दोनों देशों के लोगों ने पेले को देखा, लेकिन सांतोस के सदस्य गिल्मर बताते हैं कि जैसे ही टीम वहां से हवाई जहाज पर चढ़ी युद्ध फिर शुरू हो गया। गिल्मर बताते हैं कि इस दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनाई पड़ रही थीं। बाद में बायफ्रा को नाइजीरिया में शामिल कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed