फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   We are aiming to reach quarter finals says indian women football captain ashalata devi

AFC Women's Asian Cup: कप्तान आशालता देवी का खुलासा, कहा- क्वार्टर फाइनल में पहुंचना और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना लक्ष्य

Fri, 14 Jan 2022 11:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 14 Jan 2022 11:57 PM IST
सार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान आशालता देवी ने एएफसी महिला एशियाई कप में अपने लक्ष्य का खुलासा किया है। आशालता ने कहा कि एशियाई कप में उनका लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है।

विज्ञापन
We are aiming to reach quarter finals says indian women football captain ashalata devi
आशालता देवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान आशालता देवी ने एएफसी महिला एशियाई कप में अपने लक्ष्य का खुलासा किया है। आशालता ने कहा कि एशियाई कप में उनका लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है। हालांकि इसके लिए उन्होंने टीम को मिलने वाली चुनौती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि टीम दबाव को कितनी अच्छी तरह से झेलती है।

विज्ञापन


एएफसी महिला एशियाई कप 20 जनवरी से छह फरवरी तक पूरे महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट से सभी टीमों को फीफा विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीम को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीम आखिरी स्थान के लिए महाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।
विज्ञापन


आशालता ने कहा, ‘‘प्रत्येक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होता है और मुझे लगता है कि आप इसके बिना नहीं खेल सकते। आप दबाव से कैसे निपटते हैं यह मायने रखता है और हमने इसे सीख लिया है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


आशालता ने कहा, ‘‘इस तरह के बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करना हर किसी का सपना होता है। हमारा लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना और फीफा महिला विश्व कप 2023 के लिये क्वालीफाई करके इतिहास रचना है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed