फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   War in Ukraine two Ukrainian Footballer Vitalii Sapylo and Dmytro Martnenko died in russian attack

War in Ukraine: रूसी हमले में यूक्रेन के दो फुटबाल खिलाड़ियों की मौत, 21 साल के विताली लड़ते हुए शहीद

Wed, 02 Mar 2022 11:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 11:11 AM IST
सार

विताली टैंक कमांडर के रूप में यूक्रेन की सेना में शामिल हुए थे। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं रूसी सेना की बमबारी में डेमित्रो मार्टनेनको की मौत हो गई।

विज्ञापन
War in Ukraine two Ukrainian Footballer Vitalii Sapylo and Dmytro Martnenko died in russian attack
विताली और डेमित्रो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन के दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई है। विताली सैपिलो और डेमित्रो मार्टनेनको रूसी हमले में मारे गए हैं। 21 साल के विताली एक युवा खिलाड़ी थे, जो कर्पाटी लिव्स से संबंध रखते थे। शुक्रवार को उनकी टीम ने उनकी मौत की जानकारी दी। विताली टैंक कमांडर के रूप में यूक्रेन की सेना में शामिल हुए थे। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं रूसी सेना की बमबारी में डेमित्रो मार्टनेनको की मौत हो गई। रूसी सेना का एक बम डेमित्रो मार्टनेनको के घर पर भी गिरा और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। डेमित्रो फुटबॉल क्लब गोस्टमॉल के लिए खेलते थे। 
विज्ञापन


65000 पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों के संगठन फिफप्रो ने दोनों खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा "हमारी संवेदनाएं यूक्रेन के युवा फुटबॉल खिलाड़ी विताली सैपिलो (210 और डेमित्रो मार्टिनेनको के परिवार, दोस्त और साथी खिलाड़ियों के साथ हैं। इस युद्ध में फुटबॉल की पहली क्षति। भगवान दोनों की आत्मा को शांति दे।"
विज्ञापन


रूसी सैनिकों से लड़ाई में मारे गए मेलिशेव
युवा स्कीयर येवहेन मेलिशेव भी रूसी सैनिकों के साथ लड़ाई में मारे गए हैं। वे यूक्रेन की सेना का हिस्सा थे और आमने-सामने की लड़ाई में रूसी सेना को रोकने की कोशिश कर रहे थे। 20 साल के मिलेशेव यूक्रेन की जूनियर टीम का हिस्सा थे। उन्होंने दो साल पहले देश की सेना में अपनी सेवा देने के लिए अस्थाई तौर पर स्कीइंग छोड़ दी थी। यूक्रेन की बाइथलॉन फेडेरेशन ने उनकी मौत की पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध में कई युवाओं की मौत
यूक्रेन में रूसी सेना के हमले के बाद कई युवाओं की मौत हो चुकी है। इस घटना से एक बार फिर यह सबक मिलता है कि युद्ध का किसी भी देश पर या आम लोगों के जीवन पर क्या असर पड़ता है। यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने देश की रक्षा के लिए सेना में शामिल हो रहे हैं। अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी अब अपने देश की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। यूक्रेन के आम नागरिकों ने हथियार उठा लिए हैं और अपनी हिफाजत के लिए तैयार हैं। 


हैवीवेट बॉक्सन व्लादिमीर क्लिस्तको और उनके भाई विताली भी यूक्रेन की सेना में शामिल हो चुके हैं। 34 साल के बॉक्सर वैसी लोमाचेंको भी सेना में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने सेना की वर्दी में अपनी फोटो साझा करते हुए रूसी सेना को चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed