{"_id":"61bf48d898646918c077af78","slug":"virat-kohli-praises-manchester-city-manager-pep-guardiola-in-punjabi-style-bhangra-says-chakk-de-fatte","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोहली ने मैनचेस्टर सिटी के बॉस गार्डियोला की पंजाबी स्टाइल में तारीफ की, कहा- चक दे फट्टे","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
VIDEO: कोहली ने मैनचेस्टर सिटी के बॉस गार्डियोला की पंजाबी स्टाइल में तारीफ की, कहा- चक दे फट्टे
Sun, 19 Dec 2021 08:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Dec 2021 08:29 PM IST
सार
मैनचेस्टर सिटी की टीम इस समय फिलहाल शानदार फॉर्म में है और प्रीमियर लीग में लगातार मैच जीत रही है। कोहली ने इसके लिए सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला की तारीफ की है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का फुटबॉल से प्यार जगजाहिर है। वह मैनचेस्टर यूनाइटेज के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर कोहली अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं। हालांकि, कोहली की पसंदीदा टीम मैनचेस्टर सिटी है। उन्होंने इस टीम के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है और टीम की तारीफ भी की है।
मैनचेस्टर सिटी की टीम इस समय फिलहाल शानदार फॉर्म में है और प्रीमियर लीग में लगातार मैच जीत रही है। कोहली ने इसके लिए सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला की तारीफ की है। कोहली और गार्डियोला दोनों ही स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा से जुड़े हैं। इसी के वीडियो के तहत कोहली ने गार्डियोला की तारीफ की।
कोहली ने वीडियो में क्या कहा?
33 साल के कोहली इस वीडियो में पूरी तरह पंजाबी स्टाइल में गार्डियोला की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। कोहली ने कहा- पेप बहुत ही अच्छा खेल रही है आपकी टीम। आपने मैनचेस्टर सिटी के लिए शानदार काम किया है। अब आगे रुकना नही है, जीतते जाना है। इस बार भी टीम को टाइटल लेके जाना है। (पेप बहुत वदिया चल रहा है काम। तू कम खिंचया है मैन सिटी च, रुकना नहीं हुन, ठीक है। इस वारी वी टाइटल लैके जाना है)।
विज्ञापन
गार्डियोला की मैनचेस्टर सिटी फिलहाल शानदार फॉर्म में है। टीम अब तक लगातार सात मैच जीत चुकी है। इसमें लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ बुधवार को 7-0 से मिली जीत शामिल है। प्रीमियर लीग की डिफेंडिंग चैंपियन अब अपने टॉप पोजिशन को बरकरार रखना चाहेगी। उनका रविवार को न्यूकासल यूनाइटेड से सामना होगा।
इससे पहले इसी साल गार्डियोला और कोहली के बीच वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत भी हुई थी। इस बातचीत में कोहली ने फुटबॉल को लेकर अपना प्रेम जगजाहिर भी किया था। पेप ने भी कोहली को आईपीएल के लिए शुभकामनाएं दी थीं।

Chakk de fatte! 💪🏼 @PepTeam pic.twitter.com/OzBWXEF3wH
— Virat Kohli (@imVkohli) December 19, 2021