फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ट्वीट से 2.5 करोड़ कमाते हैं विराट कोहली, रोनाल्डो पर होती है छप्पर फाड़ पैसों की बरसात

Mon, 24 Feb 2020 07:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Feb 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli is Most valuable Indian athletes on Twitter, Ronaldo tops the list
रोनाल्डो और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली को अगर मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। खेल के तीनों फॉर्मेट में जमकर रन बनाने वाले विराट के चाहने वालों की कमी नहीं। दुनियाभर में उनके फैंस हैं। अभी हाल ही में वह इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय शख्स बने थे। अब वह ट्विटर के भी बादशाह हो गए हैं।

Virat Kohli is Most valuable Indian athletes on Twitter, Ronaldo tops the list
विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया मार्केंटिंग फर्म Opendorse के मुताबिक विराट कोहली ट्विटर के पांचवें सबसे महंगे एथलीट हैं। जी हां। विराट कोहली अपने एक ट्वीट से 2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। इस लिस्ट में दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे नाम भी शुमार हैं।

Virat Kohli is Most valuable Indian athletes on Twitter, Ronaldo tops the list
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

जुवेंटस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में टॉप पर हैं। ट्विटर पर 82 मिलियन फॉलोअर्स वाले 35 वर्षीय रोनाल्डो को एक ट्वीट करने के 6.24 करोड़ (868,604 यूएस डॉलर) मिलते हैं। 204 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वह इंस्टाग्राम के भी सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले शख्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli is Most valuable Indian athletes on Twitter, Ronaldo tops the list

रोनाल्डो के बाद स्पेनिश फुटबॉलर आंद्रेस इनिएस्ता का नाम नंबर आता है। उनका एक ट्वीट 4.3 करोड़ रुपये (590,825 यूएस डॉलर) महंगा है। बार्सिलोना के पूर्व फुटबॉलर आंद्रेस मौजूदा दौर में जापानी क्लब विसेल कोबे की ओर से खेलते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli is Most valuable Indian athletes on Twitter, Ronaldo tops the list

तीसरे नंबर पर PSG के स्टार और ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार आते हैं। उनके ट्वीट की कीमत 3.43 करोड़ रुपये (478,138 यूएस डॉलर) हैं। चौथा नंबर पर फुटबॉलर नहीं एक बास्केट बॉल खिलाड़ी हैं। NBA के स्टार अमेरिकन बास्केटबॉलर लेब्रॉन जेम्स प्रति ट्वीट 3.4 करोड़ रुपये (470,356 यूएस डॉलर) लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed