फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   violence erupts as east bengal mohun bagan match called off

ईस्ट बंगाल, मोहन बागान मैच हंगामे के कारण रद्द

Sun, 09 Dec 2012 09:16 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Sun, 09 Dec 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
violence erupts as east bengal mohun bagan match called off

ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच आई-लीग फुटबाल टूर्नामेंट के इस सत्र का पहला मैच रविवार को यहां युवा भारती क्रीडांगन में जबर्दस्त हंगामे और पथराव के कारण रद्द कर देना पड़ा। हंगामे के दौरान 20 पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हैं। बागान की टीम ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मैदान में उतरने से मना कर दिया, इसके बाद उस पर निलंबन की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन


मैच कमिश्नर गुलाब मोहन ने मैच रद्द करने की घोषणा करने से पहले मोहन बागान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह मैदान में नहीं उतरता है तो उसके प्रतिस्पर्द्धी टूर्नामेंट खेलने पर दो वर्ष का प्रतिबंध लग सकता है। बागान की टीम पहले हाफ में 0-1 से पिछड़ी हुई थी।
विज्ञापन


दरअसल हंगामे की शुरुआत उस समय हुई जब रेफरी विष्णु चौहान ने उनका फैसला नहीं मानने के कारण बागान के कप्तान नाइजीरिया के ओदाफा ओकोली को रेड कार्ड दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागान के खिलाड़ियों और रेफरी के बीच जब बहस हो रही थी तभी वेस्टर्न गैलरी से दर्शकों ने बोतलें इत्यादि फेंकनी शुरू कर दी। इनमें से कोई चीज सैय्यद रहीम नबी के माथे पर टकराई और उनके माथे से खून निकलने लगा।


नबी को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बागान की टीम ने इसके बाद मैदान में उतरने से मना कर दिया।  स्टेडियम में मौजूद पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मदन मित्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं थी और बागान के खेलने से मना करने के कारण एक लाख दर्शकों को मैच से वंचित रहना पड़ा।

मित्रा ने कहा कि उनके अलावा तीन और मंत्री भी स्टेडियम में मौजूद थे लेकिन वे बागान को खेलने के लिए नहीं मना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed