{"_id":"5b324b994f1c1bf67a8b7418","slug":"vietnam-s-football-fan-nguyen-thanh-tam-world-cup-mascots-are-quite-eggy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम का कलाकार 'अंडों के छिल्कों' से बना रहा है विश्व कप शुभंकर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
वियतनाम का कलाकार 'अंडों के छिल्कों' से बना रहा है विश्व कप शुभंकर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
वियतनाम में एक सेवानिवृत्त शिक्षक कला का शानदार नमूना पेश करते हुए अंडों के छिल्कों से विश्व कप के शुभंकर की यादगार चीजें बना रहा है। फुटबॉल के प्रति जुनूनी एनगुयेन थांह टाम (67 वर्षीय) हर दिन ये मॉडल बनाने में घंटों बिता देते हैं। उनके ज्यादातर मूर्तिंया टूर्नामेंट के शुभंकर 'जाबिकावा' की है। उन्होंने फुटबाल नायक क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी की छोटी-छोटी मूर्तियां भी बनाई हैं।
विज्ञापन
टाम ने एएफसी से कहा , 'पिछले कुछ वर्षों में मैं अपना समय अंडों के छिल्कों से फुटबाल शुभंकर बनाने में बिता रहा हूं और इसी तरह से मैं फुटबाल के प्रति अपना लगाव दर्शा रहा हूं।' हालांकि वियतनाम में अंडों के छिल्कों से मूर्तियां बनाना आम बात है।
विज्ञापन