फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   VIDEO: Fans clashed in Brazil vs Argentina football match, police lathicharge, Lionel Messi refused to play

VIDEO: ब्राजील-अर्जेंटीना फुटबॉल मैच में भिड़े दर्शक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज तो मेसी ने खेलने से किया इनकार

Wed, 22 Nov 2023 10:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Nov 2023 10:30 AM IST
सार

भीड़ को काबू करने के लिए पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, लेकिन इससे मामला और बिगड़ गया। स्थानीय पुलिस को मैदान के एक छोर पर अर्जेंटीना के फैंस पर लाठियों से पीटते हुए देखा गया। रियो डी जेनेरियो पुलिस का यह व्यवहार लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के बाकी खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
VIDEO: Fans clashed in Brazil vs Argentina football match, police lathicharge, Lionel Messi refused to play
स्टेडियम से बाहर जाते मेसी और उनके साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में उस वक्त स्थिति खराब हो गई जब विश्व कप क्वालिफायर मैच में ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूसे चले और कई फैंस के घायल होने की भी खबर है। फैंस के बीच झड़प के कारण ब्राजील बनाम अर्जेंटीना फीफा विश्व कप क्वालिफायर मैच के शुरू होने में 30 मिनट की देरी हुई। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल की दो महाशक्तियों के बीच बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे शुरू होने वाला था, लेकिन फैंस के बीच लड़ाई के बाद इसे रोक दिया गया।
विज्ञापन

मैच से पहले ही शुरू हुई लड़ाई

ब्राजील और अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपने-अपने राष्ट्रगान के लिए लाइन में खड़े थे, जब कैमरा स्टैंड की ओर मुड़ा, जहां ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस के एक वर्ग को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा गया। मैदान पर मौजूद फुटबॉलर इस परेशान करने वाले दृश्य से काफी हैरान नजर आए। भीड़ को काबू करने के लिए पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, लेकिन इससे मामला और बिगड़ गया। स्थानीय पुलिस को मैदान के एक छोर पर अर्जेंटीना के फैंस पर लाठियों से पीटते हुए देखा गया। रियो डी जेनेरियो पुलिस का यह व्यवहार लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के बाकी खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराया

मेसी ने मैच रेफरी को उस दृश्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह यह मैच नहीं खेलेंगे और टीम के बाकी साथियों के साथ पिच से बाहर जाने का फैसला लिया। इस दौरान उन्हें काफी देर तक अधिकारियों के साथ बात करते हुए देखा गया। मेसी ने अपने साथियों के साथ पिच से बाहर निकलते हुए कहा, 'हम नहीं खेल रहे हैं, हम जा रहे हैं। हालांकि, कुछ देर में मामला शांत हो गया और अर्जेंटीना के खिलाड़ी जल्द ही मैदान पर फिर से उतरे और मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ। अर्जेंटीना ने इस मैच को 1-0 से अपने नाम किया और अपने फैंस को खुशी दी। 63वें मिनट में निकोलस ओटामेंडी के हेडर से अर्जेंटीना ने बढ़त हासिल की। 

विज्ञापन

मारकाना स्टेडियम से अर्जेंटीना फैंस का खास लगाव

अर्जेंटीना के कई लोगों का मानना है कि उनके देश का विश्व चैंपियन बनने का सफर माराकाना स्टेडियम में शुरू हुआ था। यहीं पर एंजेल डी मारिया और लियोनेल मेसी ने कोपा अमेरिका फाइनल में ब्राजील के खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की थी और अर्जेंटीना के 28 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था। हालांकि, विश्व कप क्वालिफायर में दोनों टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ब्राजील की टीम को कोलंबिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को उरुग्वे ने 2-0 से हराया।

अंक तालिका का हाल

अर्जेंटीना 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग ग्रुप में छह मैचों में 15 अंक लेकर शीर्ष पर है। उरुग्वे 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलंबिया के 12 और वेनेजुएला के नौ अंक हैं। ब्राजील सात अंकों के साथ छठे स्थान पर है। इक्वाडोर आठ अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। वहीं, पराग्वे और चिली के पांच-पांच अंक हैं। बोलीविया के तीन और पेरू के खाते में एक अंक है। संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाले 2026 विश्व कप में 48 टीमें शामिल होंगी, जिसका अर्थ है कि दक्षिण अमेरिका से शीर्ष छह टीमों को सीधा प्रवेश मिलेगा। सातवें स्थान पर रहने वाली टीम इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed