फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   VIDEO: Cristiano Ronaldo scored goal from 35 yards in free kick, social media reactions | Al Nassr vs Abha

VIDEO: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 35 यार्ड से दागा तूफानी गोल, सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, देखें

Sun, 19 Mar 2023 02:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Mar 2023 02:47 PM IST
सार

रोनाल्डो ने एक बेहतरीन गोल दाग इस बहस को फिर से छेड़ दिया है। रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग मैच में अल नस्र के लिए खेलते हुए फ्री-किक पर एक बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन
VIDEO: Cristiano Ronaldo scored goal from 35 yards in free kick, social media reactions | Al Nassr vs Abha
रोनाल्डो किक करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल की दुनिया में मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को लेकर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के बीच टक्कर देखने को मिलती रहती है। हालांकि, मेसी ने पिछले साल फीफा विश्व कप जीतकर कुछ हद तक सर्वश्रेष्ठ के टैग पर अपना वर्चस्व दिखाया था। 
विज्ञापन

रोनाल्डो ने दागा बेहतरीन गोल

हालांकि, अब शनिवार को रोनाल्डो ने एक बेहतरीन गोल दाग इस बहस को फिर से छेड़ दिया है। रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग मैच में अल नस्र के लिए खेलते हुए फ्री-किक पर एक बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। रोनाल्डो के इस गोल की खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अल नस्र बनाम आभा मैच में दागा गोल

VIDEO: Cristiano Ronaldo scored goal from 35 yards in free kick, social media reactions | Al Nassr vs Abha
रोनाल्डो ने इसी फ्री किक पर गोल किया - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शनिवार को सऊदी प्रो लगी में शनिवार को अल नस्र ने आभा क्लब को 2-1 से हरा दिया। अल नस्र की जीत में रोनाल्डो का अहम योगदान रहा। पहले हाफ में अब्दुलफतह अहमद के गोल की बदौलत आभा क्लब ने अल नस्र पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। 70 मिनट तक फिर कोई गोल नहीं हो पाया। 78वें मिनट में अल नस्र को 35 यार्ड से फ्री-किक मिला। इसे लेने के लिए रोनाल्डो पहुंचे और उन्होंने विपक्षी टीम के सभी खिलाड़ियों को छकाते हुए बेहतरीन गोल दागा। 
विज्ञापन

अल नस्र ने हासिल की जीत

VIDEO: Cristiano Ronaldo scored goal from 35 yards in free kick, social media reactions | Al Nassr vs Abha
रोनाल्डो गोल करने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
इस गोल से अल नस्र ने 1-1 से बराबरी की। इसके बाद 86वें मिनट में पेनल्टी पर टैलिस्का ने गोल दाग अल नस्र को 2-1 से जीत दिलाई। सोशल मीडिया पर इस गोल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि रोनाल्डो में 38 साल के होने के बाद भी कुछ युवा खिलाड़ियों से ज्यादा जज्बा है। 



पुर्तगाल टीम में शामिल हुए रोनाल्डो

पिछले हफ्ते रोनाल्डो को लिकटेंस्टीन और लक्जमबर्ग के खिलाफ यूरो 2024 क्वालिफाइंग मैचों के लिए नए कोच रॉबर्टो मार्टिनेज द्वारा घोषित पहली पुर्तगाल टीम में शामिल किया गया था। 26 मार्च को लक्जमबर्ग के दौरे से पहले पुर्तगाल 23 मार्च को लिकटेंस्टीन से लिस्बन में भिड़ेगा।

मार्टिनेज ने कहा कि उनकी पहली टीम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूरो 2024 के लिए स्टार्टिंग पॉइंट है। रोनाल्डो, जिनका अंतरराष्ट्रीय करियर अगस्त 2003 में कजाकिस्तान के खिलाफ एक दोस्ताना मैच से शुरू हुआ था, अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक कुल 118 गोल दाग चुके हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। लक्जमबर्ग के खिलाफ रोनाल्डो के गोल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में वह अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या में और इजाफा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed