फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Victory journey of France: road to Moscow in fifa world cup 2018

रोड टू मॉस्को: फ्रांस ने कुछ इस तरह तय किया फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल तक का सफर

Sun, 15 Jul 2018 03:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Victory journey of France: road to Moscow in fifa world cup 2018

फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। रविवार रात तय हो जाएगा कि फीफा विश्व कप 2018 का विजेता कौन होगा। टूर्नमेंट का पहला सेमीफाइनल फ्रांस और बेल्जियम के बीच हुआ था। जहां फ्रांस ने डिफेंडर सैमुअल उमटिटी के गोल की बदौलत बेल्जियम को 1-0 से हराया था।

विज्ञापन


फ्रांस ने 1998 में अपनी ही मेजबानी में हुए विश्व कप फाइनल में ब्राजील को हराकर खिताब जीता था, लेकिन 2006 के फाइनल में इटली से हार गई थी। यह तीसरा मौका है, जब वह फाइनल में पहुंची है। अब रविवार रात होने वाले मुकाबले में उसका सामना क्रोएशिया से होगा। आइए एक नजर डालते हैं फ्रांस के विश्व कप 2018 फाइनल तक के सफर पर.... 

विज्ञापन

ग्रुप दौर

ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से, पेरू को 1-0 से हराया। डेनमार्क से गोलरहित ड्रॉ।

विज्ञापन

नॉकआउट अंतिम 16

नॉकआउट अंतिम 16 में अर्जेंटीना को 4-3 से परास्त किया। क्वार्टरफाइनल में उरुग्वे को 2-0 से हराया। म्बाप्पे ने टीम की ओर से इस विश्व कप में किए 3 गोल। एंटोनी ग्रीजमैन ने चार मैच में दो गोल दागे।

विज्ञापन

सेमीफाइनल

सैमुअल उमटिटि के एकमात्र गोल से फ्रांस ने सेमीफाइनल में बेल्जियम को पटखनी देते हुए विश्वकप फाइनल में जगह बनाई थी। हाफ टाइम से पहले फ्रांस ने 11 बार गोलपोस्ट पर निधाना साधा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। 51 वें मिनट में उमटिटि के जादूई हेडर की मदद से फ्रांस फाइनल में एंट्री कर पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed