फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Venezuelan Footballer Wife Sacrificed Her Life to Save Their Toddler in a Devastating Earthquake

Venezuela: भूकंप में बेटी के लिए ढाल बनी मां, खुद तोड़ा दम; पढ़ें कैसे फुटबॉलर की पत्नी ने बचाई मासूम की जान?

Sun, 28 Jun 2026 11:48 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काराकास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काराकास Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 28 Jun 2026 11:48 AM IST
सार

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में फुटबॉलर हेक्टर बेलो की पत्नी ने अपनी 1 साल की बेटी की जान बचाने के लिए खुद की जान कुर्बान कर दी। मलबे से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन
Venezuelan Footballer Wife Sacrificed Her Life to Save Their Toddler in a Devastating Earthquake
मां ने जान देकर मासूम की जिंदगी बचाई - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। फुटबॉलर हेक्टर बेलो की पत्नी की इमारत गिरने के दौरान मौत हो गई, लेकिन उन्होंने अपनी एक साल की बेटी को बचाने के लिए आखिरी पल तक उसकी सुरक्षा की।

विज्ञापन


मलबे से बच्ची कैसे जीवित मिली?
इस सप्ताह आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत और बचाव दल ने मलबा हटाया तो दंपति की एक साल की बेटी अलाना जीवित मिली। बचावकर्मियों ने उसे तुरंत कराकास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Trending Videos

Venezuelan Footballer Wife Sacrificed Her Life to Save Their Toddler in a Devastating Earthquake
फुटबॉलर हेक्टर बेलो की पत्नी और बच्ची। - फोटो : Instagram
पत्नी को याद कर हेक्टर बेलो ने क्या लिखा?
शुक्रवार को हेक्टर बेलो ने अपनी पत्नी एंड्रिया को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा "मां, आप हमेशा हमारी सबसे बड़ी हीरो रहेंगी। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि हमारी बेटी हमेशा याद रखे कि आप कितनी अद्भुत थीं और उससे कितना प्यार करती थीं।"

बेटी से क्या वादा किया फुटबॉलर ने?
गहरे दुख में डूबे मारिटिमो डी ला ग्वायरा के डिफेंडर ने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट साझा किए। उन्होंने लिखा "मैं उसे बताऊंगा कि आपने उसे कैसे बचाया, अपनी बेटी के लिए अपनी जान कैसे दे दी और आखिरी सांस तक उसका साथ नहीं छोड़ा।"
विज्ञापन

Venezuelan Footballer Wife Sacrificed Her Life to Save Their Toddler in a Devastating Earthquake
फुटबॉलर हेक्टर बेलो की पत्नी और बच्ची। - फोटो : Instagram
बेटी के नाम लिखे संदेश में क्या कहा?
मलबे के नीचे से अलाना को सांस लेते हुए सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि उसकी मां की मौत हो चुकी थी। अपनी बेटी के नाम लिखे संदेश में बेलो ने कहा "मेरी बेटी... मुझे तुम्हारे मजबूत रहने की जरूरत है। थोड़ा इंतजार करो। मेरा दिल पूरी तरह टूट चुका है और उसे जोड़ने का काम तुम्हें ही करना होगा।"

उन्होंने आगे लिखा कि अब सिर्फ तुम और मैं हैं, जबकि तुम्हारी मां स्वर्ग से हम दोनों का ख्याल रख रही है। मुझे विश्वास है कि एंड्रिया मुझे ताकत देंगी। इस पूरे दुख के बीच मुझे लगता है कि अगर उन्हें मुझसे कुछ कहने का मौका मिलता, तो वह यही कहतीं कि तुम्हारी वैसे ही रक्षा करूं, जैसे उन्होंने अपनी जान देकर तुम्हारी रक्षा की।

भूकंप से कितना नुकसान हुआ है?
वेनेजुएला में आए इन दो शक्तिशाली भूकंपों से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 1400 के पार पहुंच चुकी है, जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है और हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed