फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   uruguays edinson cavani may miss quarter final against france

फ्रांस के खिलाफ क्वार्टरफाइनल से पहले उरुग्वे के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर

Thu, 05 Jul 2018 01:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
uruguays edinson cavani may miss quarter final against france
एडिंसन कवानी

उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर एडिंसन कवानी का शुक्रवार को फ्रांस के खिलाफ फीफा विश्व कप 2018 के क्वार्टरफाइनल में खेलने पर संदेह बना हुआ है। कवानी की पिंडली में चोट है और वह अब तक इससे उबर नहीं पाए हैं। टीम के सूत्रों से ईएसपीएन को जानकारी मिली है कि कवानी अंतिम-8 के मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि कवानी को अंतिम-16 के मुकाबले में पुर्तगाल के खिलाफ बाएं पैर की पिंडली में चोट लगी थी। कवानी ने इसके बाद लगातार तीन दिन तक अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और वह लगातार अपने पैर का उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


पेरिस सैंट जर्मेन के स्टार कवानी ने राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल के खिलाफ दो गोल दागकर पुर्तगाल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। उरुग्वे ने यह मैच 2-1 के अंतर से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि कवानी की जगह अंतिम एकादश में क्रिस्टियन स्टुआनी को शामिल किया जा सकता है। बता दें कि उरुग्वे फुटबॉल फेडरेशन ने सोमवार को घोषणा की थी कि कवानी के पैर में दर्द और सूजन है, लकिन उनकी पिंडली में टियर नहीं है। इससे उनके फ्रांस के खिलाफ खेलने का मौका खत्म नहीं हुआ है।


उरुग्वे ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एकमात्र गोल पुर्तगाल के खिलाफ झेला। 31 वर्षीय कवानी टीम के प्रमुख खिलाड़ी में से एक हैं क्योंकि उन्होंने अब तक चार विश्व कप मैचों में तीन गोल किए हैं। कवानी और सुआरेज की जोड़ी भी टूर्नामेंट में अब तक कमाल करती आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed