फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Union Berlin hosts 4,500 soccer fans amid corona pedemic

कोरोना वायरस महामारी के बीच फुटबॉल मैच देखने पहुंचे 4500 दर्शक

Sun, 06 Sep 2020 02:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Sep 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Union Berlin hosts 4,500 soccer fans amid corona pedemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

यूनियन बर्लिन की टीम ने नुरेमबर्ग के खिलाफ जर्मनी में किसी फुटबॉल मुकाबले के दौरान कोरोना वायरस महामारी के बीच सर्वाधिक 4500 दर्शकों की मेजबानी की। यूनियन बर्लिन ने इस मुकाबले में नुरेमबर्ग को 2-1 से हराया। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण शीर्ष लीग बुंदेसलीगा को मार्च में निलंबित किया गया था।

विज्ञापन

 

लीग जब दोबारा शुरू हुई तो दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं थी। यूनियन के प्रशंसकों को हालांकि शनिवार को दूसरी डिविजन की टीम नुरेमबर्ग के खिलाफ सत्र पूर्व मैत्री मैच स्टेडियम में देखने का मौका मिला। यह मैच यूनियन के स्टेडियम की 100वीं वर्षगांठ का भी गवाह बना। छह महीने में स्टेडियम में पहला मैच देखने वाले एक प्रशंसक कार्नेलिया पैकहॉसर ने कहा, 'यह शानदार था, मुझे इसकी कमी खल रही थी।' यह शानदार है कि प्रशंसकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति दी गई, फिर भले ही साफ-सफाई के कड़े नियम लागू हों। मेरा परिवार पूरे स्टेडियम में बंटा हुआ था। एक सेक्टर एक में, दूसरा सेक्टर दो में और तीसरा सेक्टर तीन में था लेकिन हम वहां मौजूद थे और वहां मौजूद होना ही सब कुछ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed