{"_id":"60f8d1c188484748af25a592","slug":"uk-women-footballers-take-a-knee-to-against-racism-in-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने घुटनों के बल बैठ किया नस्लवाद का विरोध","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
टोक्यो ओलंपिक: ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने घुटनों के बल बैठ किया नस्लवाद का विरोध
Thu, 22 Jul 2021 07:32 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:32 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने लंबे समय तक ओलंपिक के मंच पर किसी विरोध या सक्रियतावाद पर रोक लगा रखी थी लेकिन अब सीमित दायरे में इसकी अनुमति है। पदक मंच (पोडियम)पर किसी किस्म का विरोध अब भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
रेफरी की सीटी बजते ही ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने एक-दूसरे को देखा और एक घुटने के बल बैठ गईं। विपक्षी की टीम चिली ने भी ऐसा किया। एक घंटे के बाद अमेरिकी और स्वीडिश खिलाड़ियों ने नस्लवाद के विरोध में यह कदम उठाया। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन ये नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
फीफा भी पहले मैदान में किसी भी तरह के विरोध के पक्ष में नहीं था लेकिन पिछले साल इस दिशा में नियमों में राहत दी क्योंकि अमेरिकी में एक अंग्रेज अधिकारी के हाथों अश्वेत जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद यूरोप में इसको लेकर खिलाड़ी विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
पहले जर्सी पर भी कोई ऐसा स्लोगन लगाने पर रोक थी लेकिन बाद में फीफा ने रेफरियों से कहा कि वो खिलाड़ियों को विवेकपूर्ण निर्णय के साथ अनुमति दे दें।
53 साल पहले हुआ था ब्लैक सैल्यूट
1968 के मेक्सिको सिटी खेलों में दो अश्वेत अमेरिकी एथलीटों टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस ने 200 मीटर की दौड़ जीतने के बाद पदक मंच पर ब्लैक पॉवर सैल्यूट किया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उन पर प्रतिबंध लगाया और उन्हें वापस अमेरिका भेज दिया गया। उन्होंने अमेरिका में अश्वेतों की बराबरी के लिए हो रहे संघर्ष के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
ब्रिटेन ने की जीत से शुरुआत
ब्रिटेन की टीम ने चिली को पहले मैच में 2-0 से पराजित कर जीत के साथ अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत की। सैपोरो में बिना दर्शकों के खेले गए मैच में ब्रिटेन की ओर से इलेन व्हाइड ने दोनों हाफ में गोल किए। पहला गोल 18वें मिनट में जबकि दूसरा गोल 73वें मिनट में किया।