फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA to review Cristiano Ronaldo red card on September 27

नम आंखों से रोनाल्डो ने छोड़ा मैदान, 154 मैचों में पहली बार दिखाया गया रेड कार्ड

Fri, 21 Sep 2018 10:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 10:20 AM IST
सार

and

विज्ञापन
UEFA to review Cristiano Ronaldo red card on September 27

विस्तार

दुनिया के दो दिग्गज फुटबॉलरों लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में नया सत्र शुरू होते हुए आगे निकलने की होड़ शुरू हो जाती है। बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी और कप्तान मेसी ने चैंपियंस लीग में जहां हैट्रिक के साथ धमाकेदार आगाज वहीं पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की लीग में शुरुआत निराशाजनक रही।

विज्ञापन


रियल मैड्रिड को अलविदा कहने के बाद पहली पर स्पेन में खेलने उतरे जुवेंटस के खिलाड़ी रोनाल्डो को वेलेंसिया के खिलाफ मुकाबले में 29वें मिनट में ही रेफरी फेलिक्स ब्रिच ने रेड कॉर्ड दिखा दिया। फेलिक्स के इस फैसले से रोनाल्डो बहुत निराश हुए। वे मैदान पर ही घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने दोनों हाथ से अपना चेहरा छिपा लिया। बाद में मैदान से निकलने के दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। चैंपियंस लीग के 154 मैचों में पहली बार रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाया गया।

विज्ञापन

मुरिलो से हुई झड़प

मैच के दौरान रोनाल्डो ने वेलेंसिया के डिफेंडर जीसन मुरियो को चिढ़ाने के लिए किक मार दी। हालांकि, इससे मुरिलो को नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद रेफरी फेलिक्स ने अपने सहायक से सलाह करने के बाद रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखा दिया।

इसके चलते अब रोनाल्डो चैंपियंस लीग में अपने पूर्व क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि ऐसा तब होगा जब यूरोपियन फुटबॉल की प्रशासनिक संस्था यूईएफए रोनाल्डो पर एक से ज्यादा मैच का प्रतिबंध लगाए।

दस खिलाड़ी से खेला जुवेंटस फिर भी जीत

रोनाल्डो के बाहर होने के बाद उनकी टीम जुवेंटस दस खिलाड़ियों के साथ खेली और जीती भी। जुवेंटस ने वेलेंसिया को 2-0 से मात देकर जीत के साथ आगाज किया। जुवेंटस के लिए दोनों गोल मिरेलम पजनिक ने (45वें व 51वें मिनट) छह मिनट के भीतर पेनाल्टी से दागे।
विज्ञापन

उठने लगी वीएआर की मांग

इस घटना के बाद से यूरोप के इस प्रमुख क्लब टूर्नामेंट में वीडियो असिस्टेंट रेफरल (वीएआर) तकनीक लागू करने मांग फिर से उठने लगी है। यूईएफए ने इस टूर्नामेंट में अब तक वीएआर लागू करने की मंजूरी नहीं दी है।

जुवेंटस के कोच मास्सिमिलिआनो एलग्रे ने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि सही फैसला लेने में वीएआर रेफरी की मदद कर सकता था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed