फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA Nations League: Cristiano Ronaldo emotional after scoring 900th career goal, Portugal defeated Croatia

UEFA Nations League: 900वां करियर गोल दाग कर भावुक हुए फुटबॉलर रोनाल्डो, पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया

Fri, 06 Sep 2024 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Sep 2024 09:59 AM IST
सार

सऊदी अरब में क्लब फुटबॉल खेलने वाले रोनाल्डो ने एस्टाडियो डा लूज में खेले गए मैच के 34वें मिनट में नूनो मेंडेस के क्रॉस पर गोल कर प्रोफेशनल फुटबॉल में इतिहास रच दिया।

विज्ञापन
UEFA Nations League: Cristiano Ronaldo emotional after scoring 900th career goal, Portugal defeated Croatia
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : UEFA Euro Cup 2024 Twitter

विस्तार

बैलन डी'ओर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ मैच में करियर गोल दागने के बाद भावुक हो गए। रोनाल्डो ने करियर का रिकॉर्ड 900वां गोल दागा जिससे उनकी टीम ने यूएफा नेशंस लीग के पहले मैच में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। रोनाल्डो ने कुछ दिन पहले सऊदी अरब में अपने क्लब अल-नस्र के लिए शानदार फ्री-किक पर गोल किया और इस उपलब्धि के नजदीक पहुंचे थे। गुरुवार रात को इस 39 वर्षीय फुटबॉलर ने माइलस्टोन हासिल करते हुए ऐसे जश्न मनाया, जैसे कि उन्होंने अपने करियर का पहला गोल किया हो।
विज्ञापन

सऊदी अरब में क्लब फुटबॉल खेलने वाले रोनाल्डो ने एस्टाडियो डा लूज में खेले गए मैच के 34वें मिनट में नूनो मेंडेस के क्रॉस पर गोल कर प्रोफेशनल फुटबॉल में इतिहास रच दिया। पुर्तगाल की जर्सी में यह उनका 131वां गोल रहा। गोल का जश्न मनाते हुए रोनाल्डो भावुक नजर आए। 900 में से उनके आधे गोल रियल मैड्रिड के लिए आए हैं। बाकी गोल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा स्पोर्टिंग लिस्बन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, युवेंतस और मौजूदा क्लब अल नस्र के लिए किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

UEFA Nations League: Cristiano Ronaldo emotional after scoring 900th career goal, Portugal defeated Croatia
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Twitter
रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपने माइलस्टोन को शेयर भी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिससे यह प्रतीत होता है कि वह हाल-फिलहाल में संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा- मैंने इसका सपना देखा था, मेरे और भी कई सपने हैं। आप सभी का धन्यवाद! रोनाल्डो को विश्व के महानतम फुटबॉलर्स में से एक माना जाता है। उनके और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के बीच मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को लेकर बहस रहती है। हालांकि, मेसी ने 2022 में फीफा विश्व कप जीतकर कुछ हद तक इस बहस को आसान बना दिया था, लेकिन रोनाल्डो का क्लब करियर बेहद शानदार है। रोनाल्डो पहले से ही प्रोफेशनल फुटबॉल और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर मेसी हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर में 838 गोल किए हैं। 
विज्ञापन

मैच की बात करें तो रोनाल्डो के गोल से पहले डिओगो डालोट के गोल ने पुर्तगाल को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी थी। हालांकि, डालोट ने इसके बाद एक आत्मघाती गोल भी दागा, जिससे स्कोर 1-1 हो गया। रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल जीत हासिल करने में कामयाब रहा। दोनों टीमें नेशंस लीग के ग्रुप ए-1 में पोलैंड और स्कॉटलैंड के साथ हैं। पुर्तगाल रविवार को लिस्बन में स्कॉटलैंड की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed