फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA Nations League 2021 world champion France beats Spain 2-1 to win the UEFA Nations League title

UEFA Nations League: फ्रांस ने जीता यूईएफए नेशंस लीग खिताब, फाइनल में स्पेन को 2-1 से हराया

Mon, 11 Oct 2021 09:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 11 Oct 2021 09:14 AM IST
सार

विश्व चैंपियन फ्रांस ने यूईएफए नेशंस लीग के फाइनल मुकाबले में स्पेन को 2-1 हराकर खिताब जीत लिया। फ्रांस की तरफ से कैलियन म्बाप्पे ने 10 मिनट शेष रहते गोल दागा और अपनी टीम को विजेता बना दिया। 

विज्ञापन
UEFA Nations League 2021 world champion France beats Spain 2-1 to win the UEFA Nations League title
यूईएफ नेशंस लीग की विजेता फ्रांस की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को यूईएफए नेशंस लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस खिताबी मैच में विश्व चैंपियन फ्रांस ने स्पेन के 2-1 से हराकर विजेता बना। इस दौरान कैलियन म्बाप्पे ने 10 मिनट शेष रहते अपनी टीम के लिए विजयी गोल दागा। फ्रांस ने इस मैच में उसी तरह से वापसी करते हुए मुकाबला जीता जैसे उसने बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में किया था। फ्रांस अब पुर्तगाल के बाद इस लीग को जीतने वाला दूसरा देश बन गया है। साल 2019 में पुर्तागाल ने यह खिताब अपने नाम किया था। 

विज्ञापन


पहला हाफ रहा गोल रहित

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। इस दौरान दोनों तरफ से जबरदस्त आक्रमण किया गया लेकिन रक्षा पंक्ति मजबूत होने के चलते दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल नहीं कर सकीं। 
विज्ञापन


स्पेन ने हासिल की बढ़त 

पहला हाफ गोल रहित समाप्त होने के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ तेज हमला किया। फ्रांस के मिकेल ओयारजाबेल ने 64वें मिनट में गोलकर टीम को बढ़त दिलाई। उनकी यह बढ़त सिर्फ दो मिनट कायम रही। फ्रांस की ओर से जवाबी हमला करते हुए करीम बेंजेमा ने खूबसूरत गोल दागते हुए फ्रांस को बराबरी पर ला दिया। बेंजेमा की पांच साल बाद टीम में वापसी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


म्बाप्पे ने दागे सबसे ज्यादा गोल

शानदार फ़ॉर्म में चल रहे फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कैलियन म्बाप्पे यूईएफए नेशंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। वह दो गोल और दो असिस्ट के साथ टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में यूरोपीय चैंपियन इटली ने बेल्जियम कको 2-1 से शिकस्त दी। इटली की टीम सेमीफाइनल में स्पेन से हार गई थी। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed