फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA Champions League: PSG beat Barcelona, Monaco held Manchester City to a draw

UEFA Champions League: पीएसजी ने बार्सिलोना को हराया, मोनाको ने मैनचेस्टर सिटी को बराबरी पर रोका

Thu, 02 Oct 2025 12:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Oct 2025 12:14 PM IST
सार

सेने मायुलु ने मैच के 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा जबकि रामोस ने आखिरी क्षणों में गोल कर बार्सिलोना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
UEFA Champions League: PSG beat Barcelona, Monaco held Manchester City to a draw
पीएसजी और बार्सिलोना - फोटो : Twitter @PSG_English @FCBarcelona

विस्तार

गोंकालो रामोस के 90वें मिनट में किए गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग फुटबॉल मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बार्सिलोना को 2-1 से हराया।ओसमान डेम्बेले, डिजायर डोउए और ख्विचा क्वारात्सखेलिया जैसे अग्रिम पंक्ति के अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी गत चैंपियन पीएसजी की टीम बार्सिलोना के ‘एस्तादी ओलिंपिक लुईस कंपनीस’ स्टेडियम में 1-0 से पिछड़ रही थी।
विज्ञापन


सेने मायुलु ने मैच के 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा जबकि रामोस ने आखिरी क्षणों में गोल कर बार्सिलोना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बार्सिलोना के लिए फेरान टोरेसे ने 19वें मिनट में मैच का पहला गोल किया था। मैनचेस्टर सिटी को मोनाको के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से अंक साझा करने पर मजबूर होना पड़ा। एरिक डायर ने 90वें मिनट में पेनल्टी से गोल कर मैनचेस्टर सिटी को जीत दर्ज करने से रोक दिया।
विज्ञापन


एर्लिंग हालैंड ने एक बार फिर चैंपियंस लीग में दो गोल किए। वह पिछले महीने ही इस लीग में सबसे तेज 50 गोल करने वाले खिलाड़ी बने थे। अब 60 गोल के आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने के करीब हैं। लियोनेल मेसी ने 80 मैचों में यह कारनामा किया था। हालैंड ने 50 मैचों में 52 गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मैचों में विलारीयाल और युवेंटस का मुकाबला भी 2-2 की बराबरी खत्म हुआ। इसमें रेनाटो वेइगा ने अंत में बराबरी का गोल किया। आर्सेनल ने ओलंपियाकोस को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। नेपोली ने स्पोर्टिंग लिस्बन को 2-1 से शिकस्त दी जबकि बोरुसिया डॉर्टमुंड ने एथलेटिक बिलबाओ को 4-1 से हराया। बेयर लेवरकुसेन और पीएसवी आइंडहोवन के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed