फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA Champions League: Manchester City defeated Sporting FC by 5-0 in lisbon

UEFA Champions League: मैनचेस्टर सिटी ने अगले दौर में किया प्रवेश, स्पोर्टिंग को 5-0 से हराया

Wed, 16 Feb 2022 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Feb 2022 11:33 PM IST
सार

मैनचेस्टर सिटी ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में स्पोर्टिंग को 5-0 से करारी शिकस्त दी। सिटी ने पहले हॉफ में ही चार गोल दाग दिए थे।

विज्ञापन
UEFA Champions League: Manchester City defeated Sporting FC by 5-0 in lisbon
football - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर सिटी ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करके चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में स्पोर्टिंग को 5-0 से करारी शिकस्त दी। सिटी ने पहले हॉफ में ही चार गोल दाग दिए थे। जब फिल फोडेन ने तीसरा गोल दागा तो अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे स्पोर्टिंग के प्रशंसकों ने भी खेल की प्रशंसा की। 

विज्ञापन


सिटी का प्रदर्शन इतना अच्छा था कि स्पोर्टिंग के प्रशंसकों ने पूरे मैच के दौरान उसका आनंद उठाया। मैच में सिटी की तरफ से गोल की बारिश की शुरुआत सातवें मिनट में रियाद महरेज ने की। रेफरी ने रेफरल में लंबी समीक्षा के बाद ही यह गोल दिया। वहीं बर्नांडो सिल्वा ने (17वें व 44वें मिनट) में गोल किए, जबकि फोडेन ने 32वें मिनट में गोल दागा। इस तरह से सिटी ने पहले हॉफ में 4-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। टीम की तरफ से पांचवां गोल रहीम स्टर्लिंग ने 58वें मिनट में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed