फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UEFA Champions League: 32 Teams Will Play 125 Matches In 256 Days, New European Champion Will Be Found On 28 May Next Year Chelsea defending champion

चैंपियंस लीग: यूरोप की सबसे बड़ी लीग का हुआ आगाज, 256 दिनों में होगें कुल 125 मैच, 28 मई को मिलेगा नया चैंपियन

Wed, 15 Sep 2021 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Sep 2021 03:48 PM IST
सार

इस बार चैंपियंस लीग काफी दिलचस्प रहने वाला है। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और मेसी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम से खेलते दिखाई पड़ेंगे।

विज्ञापन
UEFA Champions League: 32 Teams Will Play 125 Matches In 256 Days, New European Champion Will Be Found On 28 May Next Year Chelsea defending champion
रोनाल्डो की मौजूदगी में ही इंग्लिश क्लब मैन. यूनाइटेड ने आखिरी बार 2008 में चैंपियंस लीग टाइटल जीता था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोपियन यूनियन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (यूएफा) चैंपियंस लीग के 30वें सीजन का आगाज हो चुका है। दुनिया की इस सबसे बड़ी फुटबॉल लीग में 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप राउंड से शुरू होकर यह लीग नॉकआउट और फिर फाइनल तक पहुंचेगी। 256 दिनों तक चलने वाली इस लीग में 125 मुकाबले होंगे। अगले साल 28 मई को नया चैंपियन मिलेगा। पिछली बार चेल्सी ने चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। 
विज्ञापन


इस बार चैंपियंस लीग काफी दिलचस्प रहने वाला है। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी नए क्लब से खेलते दिखाई पड़ेंगे। रोनाल्डो इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और मेसी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम से खेलते दिखाई पड़ेंगे। रोनाल्डो की टीम को मंगलवार को ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में यंग ब्वॉयज क्लब से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके अलावा सात साल बाद इटैलियन क्लब एसी मिलान ने लीग में वापसी की है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में मोल्दोवा का क्लब शेरिफ तिरासपोल पहली बार उतर रहा है। वहीं, चेल्सी 1980 के बाद खिताब बचाने वाला पहला इंग्लिश क्लब बनना चाहेगा। तब नॉटिंघम फॉरेस्ट ने ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो यूनाइटेड और मेसी पीएसजी को जिताने उतरेंगे

रोनाल्डो की मौजूदगी में ही इंग्लिश क्लब मैन. यूनाइटेड ने आखिरी बार 2008 में चैंपियंस लीग टाइटल जीता था। लीग में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए ही मैन. यूनाइटेड ने रोनाल्डो को खरीदा है। तीन बार के चैंपियन यूनाइटेड का पिछले कुछ सालों में प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम 2019-20 में क्वालिफाई भी नहीं कर सकी थी। 9 सीजन में टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। 

मेसी पहली बार बार्सिलोना की जर्सी में नहीं दिखेंगे
मेसी पीएसजी से खेलते दिखाई देंगे। स्टार स्ट्राइकर नेमार और अर्जेंटीना के डि मारिया भी इसी क्लब से खेलते हैं। इसके अलावा फॉरवर्ड में मेसी के साथ कीलियन एमबाप्पे भी खेलेंगे। इसका क्लब को फायदा मिलेगा। मेसी न सिर्फ गोल करते हैं, बल्कि वे प्लेमेकर की भी भूमिका निभाते हैं। 2006 के बाद उन्होंने दूसरों के लिए सबसे ज्यादा गोल के अवसर बनाए। उनके नाम 190 असिस्ट हैं।

बार्सिलोना छोड़ने और पीएसजी से जुड़ने का फ्रेंच क्लब को फायदा मिलेगा। फ्रेंच फुटबॉल की ऑडिट बॉडी के इकोनॉमिस्ट क्रिस्टोफे लेपेटिट के अनुसार, मेसी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके आने से फ्रेंच लीग-1 को फायदा होगा। लीग की प्रोफाइल बढ़ेगी। इससे ग्लोबल ऑडियंस जुड़ेगी, जिससे रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। तीन साल पहले नेमार जब इस क्लब से जुड़े थे, तो लीग के इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 218 करोड़ रुपये से बढ़कर 700 करोड़ रुपये तक पहुंच गए थे।

आर्सनल ने बिना ट्रॉफी उठाए सबसे ज्यादा मैच जीते

आर्सनल ने बिना ट्रॉफी उठाए सबसे ज्यादा 83 मैच जीते हैं जबकि पीएसजी 66 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। लियोन 58 जीत के साथ तीसरे और मैनचेस्टर सिटी 49 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। 

रोनाल्डो लीग के टॉप गोल स्कोरर हैं
मैन. यूनाइटेड के रोनाल्डो लीग के टॉप गोल स्कोरर हैं। उन्होंने 134 गोल दागे हैं। दूसरे नंबर पर 120 गोल के साथ मेसी, तीसरे नंबर पर 73 गोल के साथ रॉबर्त लेवानदॉस्की और 71 गोल के साथ करीम बेंजेमा हैं। 

लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है, जो कि इस प्रकार है-
ग्रुप ए- मैनचेस्टर सिटी, पीएसजी, आरबी लिपजिग, क्लब ब्रग।
ग्रुप बी- एटलेटिको मैड्रिड, लिवरपूल, पोर्टो, एसी मिलान।
ग्रुप सी- स्पोर्टिंग सीपी, बोरुसिया डॉर्टमंड, अयाक्स, बेसिक्तास।
ग्रुप डी- इंटर मिलान, रियल मैड्रिड, शाख्तर दोनेत्स्क, शेरिफ तिरासपोल।
ग्रुप ई- बायर्न म्यूनिख, बार्सिलोना, बेनफिका, डायनेमो कीव।
ग्रुप एफ- विलारियल, मैन. यूनाइटेड, अटलांटा, यंग बॉयज।
ग्रुप जी- लिली, सेविला, रेड बुल साल्जबर्ग, वीएफएल वोल्फ्सबर्ग।
ग्रुप एच- चेल्सी, युवेंटस, जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग, माल्मो एफएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed