{"_id":"5fdcb8dbca9684629073b673","slug":"uefa-cancels-next-years-under-17-european-championships-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा: यूएफा ने अगले साल की अंडर-17 यूरोपीय प्रतियोगिताएं रद्द की","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना का खतरा: यूएफा ने अगले साल की अंडर-17 यूरोपीय प्रतियोगिताएं रद्द की
Fri, 18 Dec 2020 07:42 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, नियोन
पीटीआई, नियोन
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
यूएफा
यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने अगले साल होने वाले पुरुष और महिला अंडर-17 यूरोपीय चैंपियनशिप को शुक्रवार को रद्द कर दिया। कोरोना के खतरे को देखते हुए यूएफा ने यह बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ये दोनों वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट मई में होने थे। साइप्रस को पुरुष टूर्नामेंट जबकि फेरो आइलैंड को महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी। यूएफा ने कहा, ‘यूरोप के कई हिस्सों में महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 2021 में शुरुआती महीनों में युवा प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर पाना अवास्तविक हो गया है।’
विज्ञापन
यूएफा की कार्यकारी समिति ने फैसला किया है कि वार्षिक अंडर-19 टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाएगा। इनका आयोजन रोमानिया और बेलारूस में किया जाना है।