फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Two Paris Saint Germain footballers Tested Positive For COVID-19 Ahead Of Ligue 1 match

Covid-19: जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लब पीएसजी के दो खिलाड़ी संक्रमित, तीसरा पृथकवास में भेजा गया

Wed, 22 Dec 2021 10:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 22 Dec 2021 10:01 PM IST
सार

जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मैन (पीएसजी) के दो खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक खिलाड़ी पृथकवास में है। पीएसजी प्रबंधन ने बुधवार को लोरिएंट में लिगुए 1 के मैच से कुछ घंटे पहले इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन
Two Paris Saint Germain footballers Tested Positive For COVID-19 Ahead Of Ligue 1 match
जर्मन फुटबॉल क्लब पीएसजी के दो खिलाड़ी संक्रमित - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी का नया ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा है। यह वेरिएंट तेजी से लोगों में फैल रहा है और रोजाना इसके मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। खेल और खिलाड़ी भी अब इसके चपेट में आने लगे हैं। ताजा मामले में जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मैन (पीएसजी) के दो खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक खिलाड़ी पृथकवास में है। 

विज्ञापन


पीएसजी प्रबंधन ने बुधवार को लोरिएंट में लिगुए 1 के मैच से कुछ घंटे पहले इस बात की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर थिलो केहरर और 21 वर्षीय फ्रेंच मिडफील्डर एरिक जूनियर दिन-एबीम्बे संक्रमित होने वाले खिलाड़ी हैं। क्लब ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को प्रोटोकॉल के तहत देखभाल की जा रही है। जबकि अर्जेंटीनी अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस को पृथकवास में भेजा गया है।
विज्ञापन


तीनों खिलाड़ियों ने रविवार को एंटेटे के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें पीएसजी ने 3-0 की जीत दर्ज कर फ्रेंच कप का ख़िताब जीता था। वैसे लोरिएंट में होने वाले मैच पर कोई खतरा नहीं है क्योंकि फ्रेंच लीग प्रोटोकॉल के तहत, कोई भी टीम गोलकीपर समेत 20 खिलाड़ियों के साथ खेल सकती है। पीएसजी ने इसे ध्यान में रखते हुए 22 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें लिओनेल मेसी और सर्जिओ रामोस का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ऐस्टन विला के खिलाड़ी ने कार से बाहर निकलने से किया मना
उधर लंदन में ऐस्टन विला फुटबॉल क्लब के मैनेजर स्टीवन गेरार्ड ने संक्रमण के बढ़ते मामले पर बात करते हुए कहा कि सप्ताहांत में हमारे सामने एक स्थिति ऐसी भी थी जहां एक खिलाड़ी ने कुछ लक्षण होने की वजह से अपनी कार से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed