फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Turkey Earthquake Ghana footballer Christian Atsu died in earthquake body recovered from debris after 12 days

Turkey Earthquake: घाना के फुटबॉलर की तुर्किये में आए भूकंप में गई जान, 12 दिन बाद मलबे से निकला शव

Sat, 18 Feb 2023 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Feb 2023 10:36 PM IST
सार

बारह दिन लापता रहे आत्सु की मलबे में तलाश जारी रही। शनिवार को मलबे में उनका पार्थिव शरीर मिला। साथ में फोन भी था। वह हैताय प्रांत में जिस 12 मंजिली इमारत में ठहरे थे, वह पूरी तरह धराशायी हो गई थी।

विज्ञापन
Turkey Earthquake Ghana footballer Christian Atsu died in earthquake body recovered from debris after 12 days
क्रिश्चियन आत्सु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घाना के स्टार फुटबॉलर क्रिश्चियन आत्सु का तुर्किये में हुई भयानक भूकंप त्रासदी में निधन हो गया। उनका शव हादसे के 12 दिन बाद मलबे में मिला है। उनके मैनेजर मुरात ने इस बात की पुष्टि की है। 31 साल के खिलाड़ी न्यू कैसल और चेल्सी क्लब के सदस्य रहे। दरअसल, उन्हें छह फरवरी को रिएक्टर स्केल पर आए 7.8 स्तर के भूकंप से घंटों पहले तुर्किये से निकल जाना था, लेकिन एक दिन पहले उनके गोल से टीम ने जीत हासिल की थी और साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए उन्होंने रुकने का फैसला कर लिया और यही उनके लिए जानलेवा साबित हो गया।
विज्ञापन


शव के साथ मिला फोन
बारह दिन लापता रहे आत्सु की मलबे में तलाश जारी रही। शनिवार को मलबे में उनका पार्थिव शरीर मिला। साथ में फोन भी था। वह हैताय प्रांत में जिस 12 मंजिली इमारत में ठहरे थे, वह पूरी तरह धराशायी हो गई थी। उनकी एजेंट नाना सेचेरी ने कहा कि हम भारी मन से यह बात कह रहे हैं कि आत्सु का शव मलबे से मिला है। मेरी हार्दिक संवदेनाएं आत्सु के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। हम प्रार्थनाओं और सहयोग के लिए आभारी हैं। वह सितंबर में हेतास्पोर क्लब में शामिल हुए थे। क्लब ने कहा कि उनका शव घाना भेजा जा रहा है। उन्होंने चेल्सी के साथ चार सीजन बिताए और उसके बाद 2017 में न्यू कैसल में चले गए। उसके बाद पिछले साल हेटास्पोर क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन


शुरुआती रिपोर्टों में जिंदा बचने की बात थी
शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया था कि भूकंप के अगले दिन उन्हें बचा लिया गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ, काश यह सच होता। शुरुआती फुटेज में बचावकर्मी आत्सु के अपार्टमेंट में तलाश करते दिखाए गए थे। रिपोर्टों में बताया गया कि मलबे में उनकी आवाज सुनी गई। उनके साथ क्लब के खेल निदेशक तनेर सेवुत भी उसी इमारत में ठहरे थे। तनेर तो अभी लापता ही बताए जा रहे हैं। तड़के चार बजे आए भूकंप के बाद उनकी टीम के कई अन्य खिलाड़ियों को अन्य इमारतों से सुरक्षित बचा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार भी जुटा था तलाश में
आत्सु के परिवार में तीन बच्चे और पत्नी मैरी क्लेयर हैं। उनकी एजेंटी सेचेरी आत्सु को तलाशने उनके परिवार के साथ तुर्किये पहुंची थी। उन्हें लगता था कि वह मलबे के नीचे से सुरक्षित निकलेंगे। सेचेरी ने अधिकारियों और उनके क्लब से अपील की थी कि तलाश के प्रयासों में और तेजी लाई जाए। बचावकर्मियों को शुरुआत में मलबे से उनके जूते मिले थे।


घाना में बना रहे थे अनाथालय
आत्सु के दोस्त इब्राहिम क्वारतेंग ने बताया कि आत्सु बेहद दयालु प्रवृति के थे। दूसरों की मदद को हमेशा तत्पर रहते थे। वह छोटे-मोटे अपराधों में कारावास भुगतने वाले लोगों की रिहाई के बाद आजीविका अर्जित करते थे, ताकि वे अच्छा इंसान बन सकें। उन्होंने घाना में एक अनाथालय का निर्माण शुरू कर दिया था। वह ब्रेस्ट कैंसर के केंद्र के लिए यथासंभव आर्थिक मदद भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed