फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   'Trophy was stolen, we have the right on it', Maradona heirs want to stop the auction of Golden Ball trophy

Maradona: 'चोरी हो गई थी, इस पर हमारा हक', माराडोना की गोल्डन बॉल ट्रॉफी की नीलामी रोकना चाहते हैं उनके वारिस

Tue, 14 May 2024 08:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 May 2024 08:13 PM IST
सार

माराडोना के वारिसों का कहना है कि वह गोल्डन बॉल ट्रॉफी चोरी हो गई थी और दावा किया है कि अब जिस मालिक के पास है, उसे इसे बेचने का हक नहीं है।

विज्ञापन
'Trophy was stolen, we have the right on it', Maradona heirs want to stop the auction of Golden Ball trophy
माराडोना - फोटो : X

विस्तार

दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना के वारिस उस गोल्डन बॉल की होने वाली नीलामी को रुकवाना चाहते हैं जो उन्हें 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना के खिताबी सफर के दौरान मिली थी। यह ट्रॉफी दशकों तक लापता थी और हाल ही में इसका पता लगा है। अगले महीने पेरिस में इसकी नीलामी की जानी है। गोल्डन बॉल ट्रॉफी टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है। छह जून को गोल्डन बॉल ट्रॉफी की नीलामी पेरिस में होनी है।
विज्ञापन

माराडोना का 2020 में 60 साल की उम्र में निधन हो गया था। मेक्सिको सिटी में खेले गए विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना ने पश्चिमी जर्मनी को 3-2 से पराजित किया था। इसी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में माराडोना का हैंड ऑफ गॉड गोल और सदी का गोल भी हुआ था।

माराडोना के वारिसों का कहना है कि वह गोल्डन बॉल ट्रॉफी चोरी हो गई थी और दावा किया है कि अब जिस मालिक के पास है, उसे इसे बेचने का हक नहीं है। पैराडोक्स लॉ फर्म के वकील जाइल्स मोरेइयू ने कहा कि वह कोर्ट में जल्द ही अपील दायर करेंगे उस नीलामी से गोल्डन बॉल ट्रॉफी को हटा ले और चोरी की शिकायत करेंगे और कोर्ट से ट्रॉफी को जब्त करने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉफी को लेकर रहा है अफवाहों का बाजार गर्म
नीलामीकर्ता एगटस ऑक्शन हाउस का कहना है कि ट्रॉफी 2016 में एक निजी नीलामी में फिर से प्रकट हुई थी। माराडोना को 1986 में यह पुरस्कार दिया गया था। बाद में यह ट्रॉफी गुम हो गई थी जिससे अफवाहों को बल मिला था। कुछ ने कहा कि पोकर गेम के दौरान खो गई या कर्ज चुकाने के लिए बेच दिया गया। कुछ ने कहा कि माराडोना ने इसे बैंक के लॉकर में रखा था जिसे 1989 में गैंगस्टर ने लूट लिया था। तब माराडोना इटालियन लीग में खेल रहे थे।
विज्ञापन

ऑक्शन कंपनी को उम्मीद, नीलामी से बड़ी रकम मिलेगी
माराडोना के वारिस पहले मानते रहे हैं कि यह बैंक से की चोरी हुई थी लेकिन माराडोना के वारिसों में शामिल उनकी दो बेटियों के वकील मोरेइयू ने कहा कि माराडोना के वारिस चाहते हैं कि नीलामी पर रोक लगे क्योंकि ट्रॉफी पर उनका हक बनता है। ऑक्शन हाउस का तर्क है कि जिस व्यक्ति ने उस ट्रॉफी को खरीदा था उसे नहीं पता कि यह चोरी की है। ऑक्शन हाउस को उम्मीद है कि इस ट्रॉफी की नीलामी से बड़ी रकम मिलेगी। छह जून को होने वाली नीलामी में शामिल होने वालों को डेढ़ लाख यूरो (लगभग एक करोड़, 35 लाख रुपये) जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed