महान फुटबॉलर माराडोना की याद में उनके फैन ने बना दी 6 फीट लंबी केक की प्रतिमा
अर्जेंटीना के दिवंगत फुटबॉलर डिएगो माराडोना भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनकी दीवानगी लोगों में अभी भी बरकारार है। दुनियाभर के फैंस के दिलों पर राज करने वाले महान फुटबॉलर के भारत में भी बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और बाकी जगहों की तुलना में उन्हें यहां भी खूब प्यार और सम्मान मिलता रहा है। इसी का एक उदाहरण तमिलनाडु में भी देखने को मिला। राज्य के रामानाथपुरम इलाके में दिवंगत फुटबॉलर माराडोना को एक प्रशंसक की तरफ से अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी गई।
रामानाथपुरम स्थित एक बेकरी की दूकान ने उनके सम्मान में छह फुट लंबी केक की प्रतिमा बना डाली और उन्हें अपने अंदाज में याद किया। बेकरी के एक कर्मचारी सतीश रंगनाथन के मुताबिक, 'माराडोना को श्रद्धांजलि देने और खेलकूद के महत्व को जाहिर करने के लिए केक की मूर्ति को बनाया गया है। इसका मकसद युवाओं में खेलकूद के प्रति रुझान को बढ़ावा देना है। छह फुट ऊंची मूर्ति बनाने में 270 अंडे और 60 किलो चीनी का इस्तेमाल किया गया है। जबकि इसे बनाने में कुल 14 दिन का समय लगा।
Tamil Nadu: A Ramanathapuram based bakery has made a 6-feet-tall cake of football player Diego Maradona.
विज्ञापन विज्ञापन
Maradona passed away on November 25. pic.twitter.com/XHR7P1FErs— ANI (@ANI) December 26, 2020
दरअसल बेकरी शॉप की तरफ से हर साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर दिग्गज हस्तियों का केक बनाकर सार्वजनिक किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां इलयाराजा और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का भी केक बनाया गया है।
बता दें कि अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फुटबॉल विश्व कप दिलाने और कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले माराडोना का पिछले महीने 25 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 60 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।