{"_id":"cd95c3ac-5b51-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"three-year-extension-says-pappas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल में तीन साल का विस्तार नहीं: पापास ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कार्यकाल में तीन साल का विस्तार नहीं: पापास
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 10 Jan 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अंडर-23 फुटबाल टीम के कोच आर्थर पापास अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से कार्यकाल में तीन साल का विस्तार स्वीकार नहीं करेंगे। मई 2012 में भारत आए आस्ट्रेलिया के पापास को अंडर-23 टीम और आई-लीग की पेलान एरोज टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पापास एआईएफएफ के साथ दीर्घकालीन करार नहीं चाहते क्योंकि उन्हें थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के क्लबों से भी प्रस्ताव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने गोल डाट काम से कहा, ‘मैं एक साल का ही करार चाहता हूं। मुझे तीन साल विस्तार की पेशकश की गई है लेकिन मैं कभी पैसे के लिए फुटबाल से नहीं जुड़ा।’ वह मेलबर्न हार्ट और न्यूकैसल जेट्स जैसे ए लीग क्लबों के कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन