{"_id":"88520c815bf15ead54a6d8e50de009ac","slug":"three-footballers-died-in-thunderbolt-during-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान पर गिरी बिजली, तीन खिलाड़ी मारे गए","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैदान पर गिरी बिजली, तीन खिलाड़ी मारे गए
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल मैच के दौरान बारिश से बचने के लिए तीन फुटबॉल खिलाड़ियों ने एक शेड का सहारा लिया, लेकिन बचाव की यही कोशिश उनके लिए मौत का सबब बन गई।
विज्ञापन
झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के तरकटकोटा पंचायत के कैरम स्कूल मैदान में रविवार शाम एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्थानीय ईश्वर सिंह सरदार कल्याण समिति की ओर से कराए जा रहे मैच के दौरान शाम लगभग छह बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए छह खिलाड़ी स्कूल के किचन शेड के नीचे खड़े हो गए।
अचानक उसी जगह पर बिजली गिरने से तीन खिलाड़ियों सुखराम हेम्ब्रम (28), शंकर हेम्ब्रम (25) और युधिष्ठिर गोप (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य खिलाड़ी भीमसेन हेम्ब्रम, दुर्गाचरण हेम्ब्रम और रामलाल गोप झुलस गए।
विज्ञापन