फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   The Ivory Coast beat Japan

आइवरी कोस्ट ने जापान को दी करारी शिकस्त

Sun, 15 Jun 2014 07:10 PM IST
Updated Sun, 15 Jun 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
The Ivory Coast beat Japan

फ़ीफ़ा विश्व कप के ग्रुप सी मैच में पहले हाफ़ में पिछड़ने के बाद आइवरी कोस्ट ने शानदार वापसी करते हुए जापान को हरा दिया।

विज्ञापन


आइवरी कोस्ट की टीम ने जापान को 2-1 से हरा कर फ़ीफ़ा विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की। पहले हाफ़ के दौरान कीसुक होंडा के हैरतअंगेज़ गोल के कारण कोस्टा रिका की टीम पिछड़ गई थी। लेकिन स्ट्राइकर डीडियर ड्रोग्बा की वापसी के साथ ही विलफ्रेड बोनी और सर्ज ऑरियर के शानदार प्रदर्शन ने टीम में एक नई जान फूंक दी।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के जॉन बेनेट के अनुसार, ''आइवरी कोस्ट ने गज़ब वापसी की। विलफ्रेड बोनी को मैदान पर बनाए रखते हुए विकल्प के तौर पर डिडियर ड्रोग्बा को वापस मैदान पर लाने का मुख्य कोच लामूची का निर्णय शानदार रहा।''

विज्ञापन

शानदार वापसी

The Ivory Coast beat Japan

तीन अंकों के साथ आइवरी कोस्ट की टीम ग्रुप सी में कोलंबिया के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। इस ग्रुप में कोलंबिया और ग्रीस भी हैं। इसी ग्रुप के एक अन्य मुक़ाबले में कोलंबिया ने ग्रीस को 3-0 से हराया था।

आइवरी कोस्ट का यह तीसरा विश्व कप है और इससे पहले वो ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था। लेकिन इस बार टीम की शानदार शुरुआत से उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि, पहले लगा था कि टीम मैनेजर साब्री लामोची के साथ कुछ ठीक नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने पूर्व चेल्सी स्ट्राइकर ड्रोग्बा को मैदान से बाहर बिठाया था।

एशियाई चैंपियन जापान की टीम बहुत तेज़ और काफ़ी फुर्तीली थी। उसने पहले हाफ़ में 16 मिनट के खेल में होंडा के बेहतरीन गोल के साथ बढ़त भी हासिल कर ली थी।

जापानी प्रशंसकों में हताशा

The Ivory Coast beat Japan

एसी मिलान के इस मिडफ़ील्डर ने एक पास को अपने कब़्जे में ले लिया और अपने बाएं पैर के एक जोरदार शॉट से फ़ुटबॉल को गोल के ऊपरी कोने में पहुंचा दिया।

जापान ने पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफ़ाई किया है। आइवरी कोस्ट के मिडफ़ील्डर याया टॉरी ने अपने शानदार खेल की कुछ झलक दिखाई, जबकि कई मौके गंवाने के लिए बोनी दुखी दिखाई दिए।

लेकिन ड्रोग्बा के मैदान पर उतरने के कुछ ही देर बाद ऑरियर ने बॉल को काफ़ी दूर रहे गोल में डाल दिया। इसके दो मिनट बाद ही गर्विन्हो अपने शानदार हेडर की बदौलत जापान के गोलकीपर इज़ी कावाशिमा के ऊपर से गोल दागने सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed