{"_id":"1fa58e75b65263c2dfb6334a7a690c24","slug":"sunil-select-year-s-best-football-player-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील लगातार तीसरी बार बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुनील लगातार तीसरी बार बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को अखिल भारतीय फुटबॉल संघ्ा(एआईएफएफ) ने साल 2014 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है। पिछले चार सालों में यह तीसरा मौका है जब उन्हें यह खिताब दिया गया है। शनिवार को एआईएफएफ ने इसका ऐलान किया।
विज्ञापन
एआईएफएफ द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के लिए आई-लीग क्लब के प्रशिक्षकों की ओर से वोटिंग की गई थी, जिसमें सुनील को सर्वाधिक वोट मिले। सुनील ने अपने करियर में यह चौथा खिताब अपने नाम किया है। तो इंडियन सुपर लीग में केरला ब्लास्टर्स के संदेश झिंगन को वर्ष का सबसे उभरता हुआ खिलाड़ी चुना गया है।
विज्ञापन
वहीं, दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ महिला टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली बाला देवी को साल का सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर चुना गया है।