{"_id":"6168615d0d2ea56fb7668a39","slug":"sunil-chhetri-talks-about-career-says-it-s-going-to-end-soon-but-not-for-next-few-years-football-india-team-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास को लेकर कही ये बड़ी बात, हाल ही में पेले का रिकॉर्ड तोड़ा था","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास को लेकर कही ये बड़ी बात, हाल ही में पेले का रिकॉर्ड तोड़ा था
Thu, 14 Oct 2021 10:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:27 PM IST
सार
छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में की थी। वह अपने 16 साल के करियर में अब तक 124 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपने संन्यास को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका करियर जल्द ही समाप्त होने वाला है। हालांकि, बाद में छेत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगले कुछ साल वो कहीं नहीं जा रहा हैं और टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनना जारी रखेंगे। कुछ वर्षों के बाद वह संन्यास ले सकते हैं।
विज्ञापन
माले में खेले जा रहे सैफ चैंपियनशिप में सुनील छेत्री जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने मालदीव के खिलाफ मैच में दो गोल दाग टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया। इसके साथ ही उनके गोल की संख्या 79 हो गई है। हाल ही में उन्होंने ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के अंतरराष्ट्रीय गोल (77) का रिकॉर्ड तोड़ा था। मौजूदा खिलाड़ियों में अब छेत्री से आगे केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115) और लियोनल मेसी (80) ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
छेत्री ने अपने संन्यास को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा- मेरा करियर जल्द समाप्त होने वाला है और मैं इसके हर पल का लुत्फ उठा रहा हूं। उनसे जब ये पूछा गया कि उन्होंने उतार चढ़ावों को कैसे डील किया। इसके जवाब में छेत्री ने कहा- यह बेहद आसान है। मैं यह सोचता हूं कि अब मेरे पास बहुत कम समय बचा है, बहुत कम मैच बचे हैं। मुझे चुपचाप जाना है और अपना बेस्ट देकर लौटना है।
छेत्री ने कहा- मैं खुद को कहता हूं कि आंसू बहाना बंद करो, अधिक जश्न मनाना बंद करो, निराश होना बंद करो क्योंकि यह सब जल्द समाप्त हो जाएगा। हालांकि, सुनील छेत्री अगले कुछ वर्षों में कहीं नहीं जा रहा है। इसलिए निश्चिंत रहिए। मैं बाहर की चीजों से खुद को दूर रखता हूं। कोई मुझे गाली दे या तारीफ करे, मैं सबकुछ भुला देता हूं। मैं सिर्फ मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मुझे खुशी है कि मैं खेल रहा हूं और अपने देश के लिए गोल कर रहा हूं। मेरे लिए यही सबसे ज्यादा जरूरी है।
छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में की थी। वह अपने 16 साल के करियर में अब तक 124 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। यह करिश्माई खिलाड़ी सक्रिय फुटबालरों में गोल करने के मामले में बस रोनाल्डो और मेसी से पीछे है। फाइनल में गोल करते ही वह मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे