फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sunil chhetri completed 15 years in international football says racism is bad its due to ignorance

कप्तान छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 15 साल पूरे, नस्लवाद को बताया अज्ञानता, संन्यास पर भी रखी बात

Fri, 12 Jun 2020 01:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 12 Jun 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sunil chhetri completed 15 years in international football says racism is bad its due to ignorance
sunil chhetri

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर में नस्लवाद को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अब भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार कप्तान सुनील छेत्री ने भी अपनी बात रखी है। छेत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि नस्लवाद खराब लेकिन इसकी वजह अज्ञानता है।

विज्ञापन


नस्लवाद की घटनाओं के बारे में पूछने पर छेत्री ने कहा, ‘दूसरों की तरह मुझे भी इस पर दुख होता है, यह खराब है। कई बार यह अज्ञानता के कारण होता है। लोगों को जानकारी नहीं होती।’ 
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के फेसबुक पेज पर लाइव चैट में कहा, ‘यदि आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिले जो नस्लीय टिप्पणी कर रहा हो तो आपको पता चलेगा कि उसे चीजों की जानकारी ही नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर जाति या धर्म के आधार पर किसी को नीचा दिखाया जाता है तो इसके कोई मायने नहीं है। इसमें कोई सच या तर्क नहीं और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।’ छेत्री ने कहा कि लोग इस मसले पर जितना जागरूक होंगे, उतने ही मामले कम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपने 15 साल पूरे

भारत के इस स्टार फुटबॉलर ने लाइव चाट के दौरान अपने संन्यास पर भी चर्चा की. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं नहीं बता सकता कि कब तक खेलूंगा लेकिन अपने खेल का पूरा मजा ले रहा हूं और अभी कहीं नहीं जा रहा।’ उन्होंने अगले तीन चार साल और खेलने के संकेत दिए।

छेत्री ने आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपने 15 साल पूरे कर लिए। उन्होंने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में एक दोस्ताना मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। वह अब तक 115 मैच खेलकर 72 गोल कर चुके हैं। सक्रिय फुटबॉलरों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद उनके सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल हैं और वह लियोनेल मेस्सी से भी आगे हैं।

छेत्री ने कहा, ‘देश के लिए 15 साल खेलना खुशकिस्मती है। शायद तीन चार साल और खेल सकूं तो करीब 20 साल हो जाएंगे। किसने सोचा था कि 20 साल तक खेल सकूंगा। यह सपने जैसा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed