फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Subroto Cup football tournament from August 19, 106 teams will challenge for the title in three age groups

Subroto Cup: सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 19 अगस्त से, 106 टीम तीन आयु वर्ग में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी

Tue, 12 Aug 2025 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Aug 2025 03:54 PM IST
सार

'इंडियन टाइगर और टाइग्रेस' प्रतिभा खोज अभियान के हिस्से के रूप में टूर्नामेंट के दौरान जर्मनी में प्रशिक्षण के लिए सात खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
Subroto Cup football tournament from August 19, 106 teams will challenge for the title in three age groups
लालपुर स्टेडियम में सुब्रतो कप के लिए अभ्यास करती बालिका टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार अंतरराष्ट्रीय टीम सहित कुल 106 टीम 19 अगस्त से यहां शुरू हो रहे 64वें सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में तीन आयु वर्ग में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयेजन जूनियर लड़कों (अंडर-17), जूनियर लड़कियों (अंडर-17) और सब जूनियर (अंडर-15) वर्ग में किया जाएगा।
विज्ञापन


वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसइटी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु के विभिन्न स्थलों पर 25 सितंबर तक किया जाएगा। एयर मार्शल एस शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसमें श्रीलंका और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय टीम भाग लेंगी जो टूर्नामेंट की वैश्विक पहुंच और बढ़ते कद के बारे में बहुत कुछ कहता है।’’
विज्ञापन


'इंडियन टाइगर और टाइग्रेस' प्रतिभा खोज अभियान के हिस्से के रूप में टूर्नामेंट के दौरान जर्मनी में प्रशिक्षण के लिए सात खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। भारतीय महिला फुटबॉलर दालिमा छिब्बर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। दालिमा ने कहा, 'यहीं से 2011 में मेरी यात्रा शुरू हुई थी और मुझे इसका हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। यहां बैठकर मेरे लिए जीवन का एक चक्र पूरा हो गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम एक सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में हमारी अंडर-20 टीम ने भी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया है। यह एक ऐसा खेल है जिसे हर देश खेलता है। हम सही दिशा में कदम उठा रहे हैं और यह समय की बात है कि हम सफलता प्राप्त करें।' टूर्नामेंट की शुरुआत जूनियर लड़कियों के वर्ग के साथ 19 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में होगी जिसके बाद सब जूनियर लड़कों के वर्ग के मुकाबले दो सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होंगे। जूनियर लड़कों के वर्ग के मुकाबले 16 सितंबर से दिल्ली-एनसीआर में खेले जाएंगे।


दिल्ली-एनसीआर में अंबेडकर स्टेडियम, तेजस फुटबॉल ग्राउंड, सुब्रतो पार्क फुटबॉल ग्राउंड और पिंटो पार्क फुटबॉल ग्राउंड में मैच खेले जाएंगे। बेंगलुरु में एयर फोर्स स्कूल जलाहल्ली, एयर फोर्स स्कूल येलहंका और मुख्यालय ट्रेनिंग कमांड फुटबॉल ग्राउंड में मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान तीनों आयु वर्ग में 200 से अधिक मुकाबले खेले जाएंगे। निष्पक्ष खेल और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बेंगलुरु में सब जूनियर लड़कों की श्रेणी के लिए आयु निर्धारण परीक्षण आयोजित किया जाएगा। एयर मार्शल शिवकुमार ने कहा, 'हम इस वर्ष अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के दिशानिर्देशों के अनुसार आयु निर्धारण परीक्षण करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed