{"_id":"5d4acbc98ebc3e6d1f61bbbe","slug":"subroto-cup-diamond-jubilee-edition-from-aug-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रतो कप का डायमंड जुबली चरण 20 अगस्त से, रिकॉर्ड 113 टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुब्रतो कप का डायमंड जुबली चरण 20 अगस्त से, रिकॉर्ड 113 टीमें लेंगी भाग
Thu, 08 Aug 2019 04:33 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 08 Aug 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
football in india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया के सबसे बड़े युवा फुटबाल टूर्नामेंट ‘सुब्रतो कप’ के डायमंड जुबली चरण में इस साल 16 अंतररराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी, जो 20 अगस्त से सब जूनियर लड़कों (अंडर-14) तथा जूनियर (अंडर-17) लड़कों और बालिका वर्ग में खेला जाएगा।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के विजेता स्कूल को चार-चार लाख जबकि उप विजेता को ढाई ढाई लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सब जूनियर में विजयी टीम को तीन लाख जबकि उप विजेता टीम को 1.75 लाख रुपये मिलेंगे। टूर्नामेंट में कुल 112 टीमें शिरकत करेंगी जिसका आयोजन 18 सितंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
सेमीफाइनल और फाइनल सहित नाकआउट मुकाबले अम्बेडकर स्टेडियम में जबकि राउंड रोबिन मैच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मैदानों में खेले जाएंगे। बुधवार को यहां एयरफोर्स स्टेशन पर इस 60वें चरण को लांच के मौके पर भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल पीपी बापट और भारतीय महिला फुटबालर डालिमा छिब्बर मौजूद थे।
विज्ञापन
सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी के उपाध्यक्ष और प्रशासन प्रभारी अधिकारी एयर मार्शल पीपी बापट ने इस मौके पर कहा कि 60वें चरण की मेजबानी करना गर्व का अवसर है और इस प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार 16 अंतरराष्ट्रीय टीमें शिरकत कर रही हैं। जिसमें बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, मलेशिया, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और इंडोनेशिया शामिल हैं।
उनसे यह पूछने पर कि सुब्रत कप से कोई खिलाड़ी भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह बना सका है, तो उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में खेल चुके सात खिलाड़ियों ने भारत में आयोजित किए गए अंडर-17 फुटबाल विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई थी और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में और भी खिलाड़ी ऐसा करेंगे।