{"_id":"dac84ba9926bee758656d2a2d42c85c6","slug":"stevan-gerrard-to-leave-liverpool-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीवरपूल छोड़ सकते हैं स्टीवन गेरार्ड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लीवरपूल छोड़ सकते हैं स्टीवन गेरार्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Jan 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
स्टीवन गेरार्ड सत्र के अंत में लीवरपूल को छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं जिससे इंग्लिश प्रीमियर लीग की इस शीर्ष टीम के साथ उनका 25 साल का नाता टूट जाएगा।
विज्ञापन
कप्तान गेरार्ड के भविष्य को लेकर पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही थी और माना जा रहा है कि उन्होंने सत्र के अंत में अपना अनुबंध समाप्त होने के बाद विदेशों में करियर जारी रखने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
एनफील्ड में बृहस्पतिवार को लीसेस्टर के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुए मैच में 34 वर्षीय गेरार्ड ने पेनाल्टी पर दो गोल दागे थे। गेरार्ड का नाम एमएलएस फ्रेंचाइजी एलए गैलेक्सी के साथ जोड़ा जा रहा है और एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फुटबॉलर शुक्रवार को अपनी योजना का खुलासा कर सकता है जिससे कि सत्र के बाकी हिस्से में उनके भविष्य को लेकर किसी तरह की अटकलबाजी नहीं हो और टीम का ध्यान भंग नहीं हो।
विज्ञापन
साथ ही पश्चिम एशिया के क्लबों ने भी गेरार्ड में दिलचस्पी दिखाई है और इंग्लैंड का यह पूर्व कप्तान नए साल की शुरुआत से विदेशी टीमों के साथ बात करने लिए स्वतंत्र है। यह भी खबर है कि 34 वर्षीय गेरार्ड अब यूएस मेजर लीग सॉकर क्लब में शामिल हो सकते हैं।
ब्राजील में 2014 वर्ल्ड कप के बाद गेरार्ड ने इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने लिवरपूल की ओर से 700 मैच खेले और वर्ष 2005 में एनफील्ड क्लब को चैंपियंस लीग फाइनल में एसी मिलान पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।