{"_id":"615f8e4f8ebc3e372c0707d8","slug":"sri-lanka-stopped-india-in-a-goalless-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ चैंपियनशिप: 205वें नंबर की श्रीलंकाई टीम ने भारत को गोलरहित ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सैफ चैंपियनशिप: 205वें नंबर की श्रीलंकाई टीम ने भारत को गोलरहित ड्रॉ पर रोका
Fri, 08 Oct 2021 05:48 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:48 AM IST
सार
भारत ने मैच की शुरुआती एकादश में कई बदलाव किए थे, जिससे डिफेंस में चिंगलेनसाना सिंह और प्रीतम कोटल की जगह सेरीटन फर्नांडीज और मंदार राव देसाई को मौका मिला।
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम का सैफ चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सात बार के चैंपियन भारत को 205वें नंबर की श्रीलंकाई टीम ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। यह सुनील छेत्री एंड कंपनी का लगातार दूसरा ड्रॉ है। पहले मुकाबले में उसे दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बांग्लादेश ने एक-एक की बराबरी पर रोक दिया था।
विज्ञापन
दुनिया की 107वें नंबर की भारतीय टीम ने मिले मौकों को नहीं भुना पाने की कीमत चुकाई। भारत को अब रविवार को शीर्ष पर चल रहे नेपाल से हर हाल में जीतना होगा। ड्रॉ या हार भारतीय टीम की फाइनल की राह मुश्किल कर देगी। शीर्ष की दो टीमों के बीच 16 अक्तूबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन