{"_id":"5d5d78d48ebc3e6c25401cc4","slug":"sports-minister-kiren-rijiju-and-former-footballer-bhaichung-bhutia-flag-off-op-blue-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री रिजिजू और भूटिया ने की ओप-ब्लू फ्रीडम के दिल्ली चरण की शुरुआत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
खेल मंत्री रिजिजू और भूटिया ने की ओप-ब्लू फ्रीडम के दिल्ली चरण की शुरुआत
Thu, 22 Aug 2019 09:12 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 22 Aug 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
रिजिजू-भूटिया
- फोटो : social media
खेल मंत्री किरेन रिजिजू और पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने बुधवार को ‘ओप-ब्लू फ्रीडम’ के दिल्ली चरण की शुरुआत की की। ओप-ब्लू फ्रीडम एक ऐसा अभियान है जिसमें सशस्त्र बलों का अनुभवी समूह खेल में दिलचस्पी लेने वाले लोगों को आत्मरक्षा और विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग मुहैया कराता है। इसमें लोगों के लिए स्कूबा डाइविंग कार्यक्रम शामिल है।
विज्ञापन
रिजिजू ने कहा, ‘मैं आज इस ओप-ब्लू फ्रीडम डाइव का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं देशवासियों को इस एडवेंचर खेल के बारे में जागरूक करना चाहता हूं।’ चंडीगढ़ चरण में सफलता के बाद एक ग्रुप ने यहां एसपीएम तैराकी पूल परिसर में डाइविंग की।
विज्ञापन