{"_id":"e46f985a-7ce4-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"special-task-force-for-stop-fixing-in-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल में फिक्सिंग रोकेगा विशेष कार्यबल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल में फिक्सिंग रोकेगा विशेष कार्यबल
सिंगापुर/एजेंसी
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल में फिक्सिंग रोकने के लिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कार्यबल का गठन किया है। एएफसी के महासचिव एलेक्स सूसे ने कहा, 'इस कार्यबल के गठन से हम एएफसी में शामिल सभी सदस्यों को उन तरीकों के बारे में बताना चाहते हैं, जिससे वह मैच फिक्सिंग की समस्या से प्रभावी तरीके से निपट सकें।
विज्ञापन
इस कार्यबल के द्वारा हम सदस्यों को शिक्षण, प्रशिक्षण और मैच फिक्सिंग की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी उपाय करने का एक ही प्लेटफॉर्म मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले यूरोप की अपराध निरोधक एजेंसी यूरोपोल ने इस माह खुलासा किया था कि फुटबॉल मैचों की फिक्सिंग को सिंगापुर से अंजाम दिया जाता है। साथ ही वर्ल्ड कप के क्वालीपाइंग और यूरोपीय चैंपियनशिप मैचों के लगभग 680 मैचों के परिणामों पर भी संदेह की उंगली उठाई थी।
विज्ञापन