{"_id":"5f57cb328ebc3e45a66268ad","slug":"spanish-mid-fielder-llu-s-sastre-reus-to-play-isl-2020-signed-with-hyderabad-fc-for-upcoming-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2020 में खेलेंगे स्पेनिश मिड-फिल्डर लुलिस सास्त्रे, आगामी सत्र के लिए हैदराबाद एफसी से किया करार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2020 में खेलेंगे स्पेनिश मिड-फिल्डर लुलिस सास्त्रे, आगामी सत्र के लिए हैदराबाद एफसी से किया करार
Tue, 08 Sep 2020 11:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
आईएसएल
- फोटो : social media
भारत की घरेलू फुटबॉल लीग आईएसएल की हैदराबाद एफसी टीम ने आगामी सत्र के लिए स्पेन के मिड-फिल्डर लुलिस सास्त्रे के साथ करार किया। टीम की तरफ से मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। स्पेन की घरेलू लीग ला लीगा में खेल चुके 34 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी का करार एक साल का है और वह 2020-21 सत्र के आखिर तक टीम के साथ बने रहेंगे।
विज्ञापन
सास्त्रे ने कहा, ‘मैं आईएसएल के इस सत्र में हैदराबाद एफसी के प्रतिनिधित्व को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैंने यहां के बारे में बहुत सी अच्छी बातें सुनी हैं। मैं अपने साथियों और कोच के साथ प्रशिक्षण शुरू करने के साथ लक्ष्यों के लिए काम करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
सास्त्रे की करियर पर करीब से नजर रखने वाले टीम के कोच मनोलो मार्केज ने कहा, ‘तकनीकी रूप से वह शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने बार्सिलोना की बी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।’
विज्ञापन