{"_id":"5b70ab5542c7926c5c31b1f5","slug":"spain-star-defender-gerard-pique-retires-from-international-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन के स्टार डिफेंडर गेरार्ड ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पेन के स्टार डिफेंडर गेरार्ड ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
गेरार्ड पीक
स्पेन के स्टार डिफेंडर गेरार्ड पीक ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉला से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बार्सिलोना के 31 वर्षीय गेरार्ड ने अपनी राष्ट्रीय टीम स्पेन के लिए 2009 से 2018 के बीच कुल 102 मैच खेले हैं और पांच गोल किए हैं।
विज्ञापन
वह रूस में हुए 2018 फीफा विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे। गेरार्ड 2010 में विश्व कप और 2012 में यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने मुख्य कोच लुइस एनरिक से कुछ दिन पहले बात की। उन्होंने मुझे फोन किया मैंने उन्हें बताया कि मैंने यह निर्णय (संन्यास) बहुत पहले ही ले लिया था। मैंने इस बारे में बहुत विचार किया है। राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा समय बहुत अच्छा रहा। मुझे विश्व कप और यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने का सौभाग्य मिला। अब मैं अपना पूरा ध्यान बार्सिलोना पर लगाना चाहता हूं, यहां मेरे कुछ साल रह गए हैं और मैं इसका पूरा आनंद लूंगा।'
विज्ञापन
बता दें कि बार्सिलोना स्पेनिश लीग के नए सत्र की शुरुआत 19 अगस्त को आल्वेस के खिलाफ मुकाबले से करेगा।