फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain's Historic Triumph and the End of Messi's World Cup Dream FIFA World Cup 2026

FIFA WC 2026: फुटबॉल के आसमान पर उगा यमाल नाम का सूरज, मेसी अस्ताचलगामी सूर्य; अब भारत के लिए रतजगे की उम्मीद!

Mon, 20 Jul 2026 05:24 AM IST
Jaideep Karnik जयदीप कर्णिक
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:24 AM IST
सार

स्पेन ने पूरे मैच में अर्जेंटीना पर दबदबा बनाए रखा और 1-0 से विश्व कप जीतना पूरी तरह डिजर्व किया। एमिलियानो मार्टिनेज ने कई शानदार बचाव कर हार का अंतर कम रखा। मेसी की विदाई हार के साथ हुई, जबकि यमाल की अगुआई में स्पेन के नए युग की शुरुआत हुई। अब भारतीय फुटबॉल से भी ऐसी रातों की उम्मीद है।

विज्ञापन
Spain's Historic Triumph and the End of Messi's World Cup Dream FIFA World Cup 2026
स्पेन ने जीता फीफा विश्वकप का खिताब - फोटो : PTI

विस्तार

अर्जेंटीना तो खेल ही नहीं रही थी, खेले तो एमिलियानो मार्टिनेज, वही लड़े, खूब लड़े, एक दर्जन से ज्यादा गोल बचाए ... कितना लड़ते। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ की शुरुआत में गोल हो ही गया था।
विज्ञापन


मैदान में ना मेसी थे, ना उनका जादू ना उनकी टीम। सारे टाइम नारंगी जर्सी पहने स्पेनिश लड़ाके अर्जेंटीना की  D में ही दिखाई दिए। अर्जेंटीना सिर्फ बचाव ही करती रही। उसमें भी मार्टिनेज ना होते तो अर्जेंटीना की जो दुर्गति होती वो दशकों तक बदनुमा दाग़ बनकर अर्जेंटीना के चेहरे पर चिपक जाती। मेसी की विदाई हार से हुई। पर फिर भी उन्हें मार्टिनेज का आभारी होना चाहिए, लाज बचा ली।
विज्ञापन

Spain's Historic Triumph and the End of Messi's World Cup Dream FIFA World Cup 2026
यमाल से मिलते मेसी - फोटो : PTI
स्पेन की टीम पहले मिनट से आखिरी मिनट तक खेल पर हावी रही। उसे ही जीतना चाहिए था।

क्या ही आश्चर्य कि पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ केवल एक गोल हुआ - क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम द्वारा।

Spain's Historic Triumph and the End of Messi's World Cup Dream FIFA World Cup 2026
जीत के बाद स्पेन की टीम - फोटो : PTI
स्पेन की मिडफील्ड इतनी तगड़ी है कि गेंद को तुरंत वापस सामने वाले के पाले में धकेल देती है। अन्य टीमों की तरह अर्जेंटीना भी इस दीवार को भेद नहीं पाई। 
हां, खेल के दौरान दोनों ओर से जो धक्का मुक्की हुई वो बहुत दुखद है।

फुटबॉल के आसमान पर उगे यमाल नाम के सूरज ने मेसी के अस्ताचल सूर्य को अब छठ का अर्घ्य दे दिया है। 
विज्ञापन

Spain's Historic Triumph and the End of Messi's World Cup Dream FIFA World Cup 2026
हार के बाद मेसी - फोटो : PTI
सांडों की लड़ाई के लिए महशूर लड़ाकों को अब जमकर टमाटर की होली खेलने का पूरा हक है।

बधाई स्पेन।

और उम्मीद ये कि हम फुटबॉल प्रेमी ऐसा रतजगा कभी भारत के लिए भी कर सकें!!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed