{"_id":"59ecedb44f1c1bc8678b710b","slug":"spain-eased-their-way-into-the-semi-finals-of-the-fifa-u-17-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 WC: स्पेन सेमीफाइनल में, ईरान को दी 3-1 से मात ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 WC: स्पेन सेमीफाइनल में, ईरान को दी 3-1 से मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
स्पेन बनाम ईरान
- फोटो : FIFA
यूरोपियन पावरहाउस स्पेन ने एशियाई महाशक्ति ईरान को 3-1 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में स्पेन का सामना बुधवार को गत उपविजेता और अफ्रीकी चैंपियन माली से होगा। जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार स्पेन का पूरी तरह दबदबा रहा। उसकी ओर से कप्तान अबेल रूइज ने मैच के 13वें मिनट में गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई।
इसके बाद सर्जियो गोमेज ने 60वें और फेरन टोरेस ने 67 में मिनट में गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। ईरान की ओर से एकमात्र गोल साइद करीमी ने 69वें मिनट में किया। स्पेन की नजर पहली बार इस खिताब को अपने नाम करने पर लगी है। स्पेन ने नौ में से छठी बार सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। स्पेन की टीम 1991, 2003 और 2007 में उपविजेता रही है जबकि 1997 और 2009 में तीसरे स्थान पर रही थी।