{"_id":"45f9ec363542d4513901161038db10de","slug":"southampton-defeat-manchester-united-in-epl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथम्प्टन ने 12 साल बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
साउथम्प्टन ने 12 साल बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Jan 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को लंदन में हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में साउथम्प्टन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को कांटे की टक्कर देते हुए 1-0 से शिकस्त दे दी।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही साउथम्प्टन लीग में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। जबकि मैनचेस्टर चौथे नंबर पर लुढ़क गया है। मैच के 69 मिनट तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो पाया था लेकिन अचानक साउथम्प्टन ने गोल दागकर मैच का रुख अपनी ओर पलट दिया। इसके बाद मैनचेस्टर जवाबी कार्रवाई में कोई गोल नहीं कर पाया।
विज्ञापन
रविवार को साउथम्प्टन को मिली जीत कोई आम जीत नहीं है। इस मैच के साथ टीम की लीग रैंकिंग बढ़ी है इसके साथ्ा-साथ्ा 2003 के बाद साउथम्प्टन ने मैनचेस्टर के खिलाफ पहली जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं लंदन के इस ओल्ड ट्रेफोर्ड मैदान में वर्ष 1988 के बाद पहली मर्तबा मैनचेस्टर को हार का सामना करना पड़ा है। नए साल के साथ ही साउथम्प्टन की बड़ी वापसी हुई है। अब मैनचेस्टर साउथम्प्टन से 2 अंक पीछे है।
वहीं दूसरे मैच में आर्सेनल ने स्टोक को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ आर्सेनल लीग रैंकिंग में 5वें नंबर पर पहुंच गया है।