फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Son Heung-min nets 100th Tottenham Hotspur goal in win over Leeds United, manchester united beat villa, soseks first goal of 2021

सोसेक ने दागा साल 2021 का पहला गोल, सोन के दम पर टोटेनहम ने लीड्स को 3-0 से हराया

Sat, 02 Jan 2021 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Son Heung-min nets 100th Tottenham Hotspur goal in win over Leeds United, manchester united beat villa, soseks first goal of 2021
Football - फोटो : पेक्सेल्स

सोन ह्युंग-मिन के टोटेनहम के लिए 100वें गोल और शानदार खेल के दम पर मुख्य कोच जोस मोरिन्हो की टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में लीड्स को 3-0 से शिकस्त दी। सोन ने शनिवार को खेले गये मैच में एक गोल करने के साथ एक अन्य गोल में टोबी एल्डरवेइरेल्ड की मदद की। 

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही टीम तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हैरी केन ने मैच के 29वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया इसके बाद उनके शॉट को गोल में बदल कर सोन ने 43वें मिनट में टीम को 2-0 से आगे कर दिया। सोन और केन की जोड़ी इस सत्र में 16 गोल कर चुकी है। दक्षिण कोरिया के सोन का टीम के साथ यह छठा सत्र है।
विज्ञापन


सोसेक ने 2021 का पहला गोल दागा
उधर, टॉमस सोसेक ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में 2021 का पहला गोल दागा, जिससे वेस्टहैम ने एवर्टन को 1-0 से शिकस्त दी। शुक्रवार को हुए मुकाबले में सोसेक ने 86वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। इसके साथ ही वेस्टहैम ने एवर्टन के लीग में लगातार चार जीत के अभियान को रोका। इस हार के बावजूद एवर्टन के 29 अंक हैं जबकि वेस्टहैम की टीम 26 अंक के साथ 10वें स्थान पर है। लीवरपूल की टीम 33 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाईटेड ने विला को 2-1 से हराया
वहीं,  ब्रूनो फर्नांडिज के पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाईटेड ने शुक्रवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग में एस्टन विला को 2-1 से हराया। इस जीत से मैनचेस्टर यूनाईटेड के शीर्ष पर चल रहे लीवरपूल के समान 16 मैचों में 33 अंक हो गए हैं लेकिन खराब गोल अंतर के कारण टीम दूसरे स्थान पर है। यूनाईटेड की ओर से फर्नांडिज के अलावा एंथोनी मार्शल ने गोल दागा जबकि एस्टन विला की ओर से एकमात्र गोल बरट्रेंड ट्रेंओरे ने किया। फर्नांडिज का 11 महीने पहले टीम से जुड़ने के बाद पेनल्टी का यह नौवां गोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed