{"_id":"884ab14c-1e91-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"soccer-teams-arrived-in-delhi-for-league-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीग मुकाबले को दिल्ली पहुंची फुटबाल टीमें","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लीग मुकाबले को दिल्ली पहुंची फुटबाल टीमें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 25 Oct 2012 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले आई लीग मुकाबले के लिए प्रयाग युनाइटेड और ओएनजीसी की टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं। कोलकाता की टीम प्रयाग युनाइटेड यहां की परिस्थितियों से अभ्यस्त होने के लिए बुधवार को ही पहुंच गई थी।
विज्ञापन
टीम के कोच संजय सेन ने बताया कि हमारी सभी खिलाडी़ फिट हैं और इस मैच में खेलने को बेकरार हैं। हमने इस बार अच्छी शुरुआत की है, लेकिन अभी हमें टूर्नामेंट में लंबा रास्ता तय करना है। प्रयाग के दो मैचों से छह अंक हैं और वह गोवा की टीम डेम्पो के साथ अंकतालिका में संयुक्त शीर्ष पर है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ ओएनजीसी को अब तक दोनों मैचों में हार का सामना करना पडा़ है। पुणे एफसी ने उसे 2-3 से शिकस्त दी थी, जबकि चर्चिल ब्रदर्स ने उसे 0-5 से हराया था। टीम के कोच सुब्रत भट्टाचार्य ने उम्मीद जताई कि विदेशी खिलाड़ियों जापान के कत्सूमी यूसो और नाइजीरिया के आई के इचूकवा और ओनेयामा इके और घरेलू युवा खिलाडि़यों राबिन गुरंग. बिलांग नजारी और के वी लालू के दम पर उनकी टीम अंक हासिल करने में सफल रहेगी।
विज्ञापन