फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   So the Russians ... but the name is Indira, the mother impressed with the name of Indira Gandhi.

रूसी हैं...पर नाम इंदिरा, भारत की पूर्व पीएम से प्रभावित था परिवार

Thu, 05 Jul 2018 09:46 AM IST
प्रकाश पुरोहित, सेंट पीटर्सबर्ग
प्रकाश पुरोहित, सेंट पीटर्सबर्ग Updated Thu, 05 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
So the Russians ... but the name is Indira, the mother impressed with the name of Indira Gandhi.

यकायक उसके गले में लटक रहे परिचय-पत्र पर नजर चली गई तो देख कर यकीन करना पड़ा कि लिखा था ‘इंदिरा’। वह यहां अखबार में खेल संपादक है, करीब सात साल से। पूछ लिया ‘ये इंदिरा नाम ही है ना?’ वह हंस दी और बोली-अभी एक बांग्लादेशी ने भी यही सवाल किया था कि नाम इंदिरा ही है ना! मुझे अच्छा लगता है जब कोई नाम की वजह से मुझसे सवाल करता है।

विज्ञापन

 
‘तो तुम जानती हो ये नाम किसका है?’ उसने बताया यह नाम मुझे मेरी मां ने दिया है। जब वे मेरी उम्र की थीं, तब भारत की प्राइम मिनिस्टर इंदिरा (गांधी) थीं। मेरी मां ने जब उनकी तस्वीर देखी थी तो उन पर फिदा हो गईं थी। उनका कहना था कि इतनी खूबसूरत महिला नहीं देखी। उस समय दुनिया में उनका बड़ा नाम था और जहां भी जाती थीं, उनकी तस्वीरें छपती थीं तो मेरी मां काट कर रख लेती थीं।
विज्ञापन


यूं कह सकते हैं इंदिरा के चित्रों का म्यूजियम बना रखा था मां ने। शादी के बाद उन्होंने मेरे पिता से यही वादा लिया था कि अगर पहली संतान बेटी हुई तो उसका नाम इंदिरा रखेंगे। पिता को भी मालुम था कि इंदिरा के लिए मां के मन में कितना दीवानापन है। पहली संतान लड़की ही हुई, तो बस मां ने इंदिरा नाम रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘यहां के लोगों को यह नाम कुछ अलग नहीं लगा?’ पूछा तो इंदिरा ने बताया- हां, शुरू में मुझसे सवाल पूछे जाते थे कि ये कौन है, क्या है, नाम कहां से आया, लेकिन बाद में सभी की आदत में आ गया। अब आसपास वाले तो नहीं पूछते हैं, लेकिन एशियाई देशों के लोग इस नाम पर एकदम चौंक पड़ते हैं और पूछने लगते हैं।


पाकिस्तान के लोग भी पूछते हैं कि ये नाम क्यों? इंदिरा को अपनी मां के दिए इस नाम से प्यार है। ‘और किसी का नाम पता है इंदिराजी के परिवार से?’ तो इंदिरा ने कहा- नहीं, और नाम नहीं मालुम, बस यही नाम पता है ‘इंदिरा’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed