फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   skipper neymar Lifts brazil over colombia in Friendly match.

अपने पहले ही मैच में कप्तान के रूप में चमके नेमार

Sat, 06 Sep 2014 05:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Sep 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
skipper neymar Lifts brazil over colombia in Friendly match.
ब्राजील ने जुलाई में फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जोरदार अंदाज में मैदान पर वापसी की और एक मैत्री मुकाबले में कोलंबिया को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


विजयी टीम की ओर से एकमात्र गोल ब्राजील टीम के सुपरस्टार स्ट्राइकर और नए कप्तान नेमार ने दागा। उन्होंने यह गोल दूसरे हाफ में 83वें मिनट में फ्री किक से किया।

अमेरिका के फ्लोरिडा के मियामी गार्डंस में 73,429 दर्शकों के बीच खेले गए मुकाबले में ब्राजील ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए जीत के साथ वापसी की। जुलाई में 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसे तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में भी नीदरलैंड्स ने हराया था।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले ब्राजील ने कोलंबिया को क्वार्टर फाइनल में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

22 साल के नेमार नए कोच डुंगा के आने के बाद बतौर कप्तान पहली बार ब्राजील की अगुवाई की। कोच ने इस मैच के लिए वर्ल्ड कप में शामिल 23 खिलाड़ियों में से 10 को मैदान पर उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच से पीठ में चोट के कारण तक लंबे समय तक मैदान से बाहर रहने के बाद नेमार ने सफलतापूर्वक वापसी की है। उन्हें यह चोट तब लगी जब क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान कोलंबियाई खिलाड़ी जुआन कैमिलो जिंगा ने पीठ पर अपना घुटना मार दिया था, जिससे उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

नेमार इक्वाडोर के खिलाफ मंगलवार को होने वाले एक और मैत्री मैच के लिए अपनी टीम की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed