{"_id":"66f805c6b43ed1619b0307a8","slug":"six-players-from-nepali-football-academy-missing-after-landslide-search-operation-underways-news-and-updates-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: नेपाल फुटबॉल अकादमी के छह खिलाड़ी हुए लापता, भूस्खलन के बाद से नहीं चल रहा पता, जानें मामला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: नेपाल फुटबॉल अकादमी के छह खिलाड़ी हुए लापता, भूस्खलन के बाद से नहीं चल रहा पता, जानें मामला
Sat, 28 Sep 2024 07:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:04 PM IST
सार
यह हादसा इंद्रसरोवर में हुआ जो नेपाल की राजधानी काठमांडू से ज्यादा दूर नहीं है। एनएफए के मुताबिक अन्य खिलाड़ी सुरक्षित स्थान पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
नेपाल फुटबॉल संघ अकादमी (एएनएफए) के मकवानपुर जिले के छह फुटबॉल खिलाड़ी भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद लापता हो गए हैं। भारी बारिश के कारण इस क्षेत्र में कई लोगों की जान जा चुकी है। एनएफए ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। यह हादसा इंद्रसरोवर में हुआ जो नेपाल की राजधानी काठमांडू से ज्यादा दूर नहीं है। एनएफए के मुताबिक अन्य खिलाड़ी सुरक्षित स्थान पर भेजे गए हैं।
एएनएफ ने कहा, 'तलाशी अभियान जारी है और उस स्थान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।' पुलिस ने कहा कि भूस्खलन के बाद मलबा जमा होने से करीब 28 जगहों पर राजमार्ग ब्लॉक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तक बारिश जारी रह सकती है।
विज्ञापन
एएनएफ ने कहा, 'तलाशी अभियान जारी है और उस स्थान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।' पुलिस ने कहा कि भूस्खलन के बाद मलबा जमा होने से करीब 28 जगहों पर राजमार्ग ब्लॉक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तक बारिश जारी रह सकती है।
विज्ञापन